Sports

Who is Ashwani Kumar: कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी फीके पड़ गए

होमखेलक्रिकेट

कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक और बुमराह भी फीके पड़ गए

Last Updated:April 21, 2026, 00:09 IST

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धूम मचा दी. मैच में अश्वनी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अश्वनी के इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई इंडियंस को 15.5 ओवर में ही गुजरात को समेट कर 99 रनों से हरा दिया.कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक और बुमराह भी फीके पड़ गएZoomअश्वनी ने गुजरात के खिलाफ लिए 4 विकेट

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 45 गेंद में नाबाद 101 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में तिलक ने 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए. तिलक की दमदार पारी से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 199 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके अलावा तिलक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या की भी बराबरी की.

इसके बाद बाद जब मुंबई अपने स्कोर को डिफेंड करने उतरी तो टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को चलता कर दिया, लेकिन मुंबई इंडियंस की जीत का असली हीरो तिलक और बुमराह नहीं, बल्कि 24 साल के लेफ्ट आर्म पेसर अश्वनी कुमार रहे, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस पर कहर बरपाया. अश्वनी ने मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में आइए जानते हैं कौन अश्वनी कुमार.

कौन हैं लेफ्ट आर्म पेसर अश्वनी कुमार

24 साल के अश्वनी कुमार मोहाली के झंझेरी के रहने वाले हैं. अश्वनी कुमार एक बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं. क्रिकेटर बनने के लिए अश्वनी ने काफी संघर्ष किया है. अश्वनी झंझेरी से 11 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर प्रैक्टिस करने मोहाली जाते थे. पहली बार अश्वनी शेरे पंजाब टी20 लीग में सुर्खियों में आए थे. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें स्कॉउट किया और आईपीएल 2025 में 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा. आईपीएल को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू का मौका भी मिला.

अश्वनी ने अपने डेब्यू मैच में ही केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जिसमें उन्होंने अजिंक्य रहाणे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और मनीष पांडे जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल थे. हालांकि, उसके बाद सितारों से सजी मुंबई इंडियंस में अश्वनी को लगातार प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला. आईपीएल 2026 में अश्वनी का ये पहला मैच था. उन्हें इंपैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतारा गया. अश्वनी अब तक इस लीग में 8 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15 विकेट दर्ज है.

About the AuthorJitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 21, 2026, 00:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj