Entertainment

‘युवाओं को कौन प्रोग्राम कर रहा’, पुणे मर्डर केस पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, शेयर किया सिया के पिता का वीडियो

Last Updated:June 26, 2026, 22:04 IST

केतन अग्रवाल की मौत को शुरू में ट्रेकिंग हादसा माना गया था, लेकिन अब केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके ब्वॉयफ्रंड चेतन चौधरी पर हत्या का आरोप है. एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अब सिया के पिता का वीडियो शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपील की कि बच्चों के अपराधों के लिए माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

'युवाओं को कौन प्रोग्राम कर रहा', पुणे मर्डर केस पर कंगना रनौत का आया रिएक्शनZoomकेतन अग्रवाल केस में कंगना रनौत की सलाह. (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

नई दिल्ली: केतन अग्रवाल के मर्डर केस की हर कोई चर्चा कर रहा है. शुरुआत में लग रहा था कि ट्रेकिंग के दौरान गिरने से केतन हादसे का शिकार बने थे, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने सबको हिलाकर रख दिया. अब यह केस हादसे से बदलकर हत्या की साजिश में तब्दील हो चुका है. पुलिस रिपोर्ट्स की मानें, तो केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर केतन के मर्डर की प्लानिंग करने का आरोप लगा है. फिलहाल, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वे पुलिस रिमांड में हैं. केस ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है, जिस पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी खुलकर अपनी बात रखी है.

कंगना रनौत ने इस संवेदनशील मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने आरोपी सिया गोयल के पिता का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें उनके पिता का दर्द साफ देखा जा सकता था. कंगना ने वीडियो के साथ एक लंबा नोट लिखा और कहा कि बच्चों की करतूतों या उनके अपराधों के लिए उनके माता-पिता या उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल गलत है. कंगना का मानना है कि आजकल के दौर में आप सिर्फ किसी के अच्छे परिवार, घर या अच्छे माता-पिता को देखकर उस बच्चे के संस्कारों का अंदाजा नहीं लगा सकते. आज के बच्चे अपनी असल जिंदगी से ज्यादा आभासी दुनिया में जी रहे हैं, जहां उन पर परिवार से कहीं ज्यादा बाहरी चीजों का असर होता है.

(फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

दोहरी जिंदगी जीते हैं युवाकंगना रनौत ने अपनी बात को गहराई से समझाते हुए लिखा कि आज के युवाओं को कौन ‘प्रोग्राम’ कर रहा है, यह देखना ज्यादा जरूरी है. बच्चे असल जिंदगी या फिर सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी जगहों पर किसके साथ उठ-बैठ रहे हैं और किन चीजों से प्रभावित हो रहे हैं, यह उनके फैसलों को तय करता है. कंगना रनौत ने कहा कि माता-पिता को इस बात के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि आजकल लोग दोहरी जिंदगी जी रहे होते हैं. वे समाज के सामने बहुत सोच-समझकर अपनी एक अच्छी और नकली इमेज बनाए रखते हैं, क्योंकि वे इस बात से ज्यादा परेशान रहते हैं कि लोग उन्हें कैसा देखते हैं, न कि वे अंदर से असल में कैसे हैं. अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह हाल में आई अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj