कैथल में कुत्ते जैसी हरकत क्यों करने लगा ऑटो वाला? मुंह से टपकती दिखी लार, अपने ही पिता को काटा, VIDEO वायरल

Last Updated:June 20, 2026, 19:07 IST
Kaithal News : कैथल के पुंज मोहल्ले में एक युवक को कुत्ते ने काट लिया. कुछ ही घंटों बाद उसमें कुत्ते जैसे लक्षण दिखने लगे. युवक ही हरकत CCTV में कैद हो गई, जिसमें दिख रहा है कि वह कभी सड़क पर कुत्तों की तरह लेट जाता है, तो कभी राह चलते लोगों के पीछे दौड़ने लगता है. कई बार वह कुत्तों जैसी आवाजें भी निकालता है. युवक की पहचान पुंज मोहल्ले में रहने वाले वाले अमन के रूप में हुई. अमन ऑटो चलाता है. 17 जून को वह काम खत्म कर घर लौट रहा था. इसी दौरान एक कुत्ते ने उसे काट लिया था.युवक को रेस्क्यू कर रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है. CCTV फुटेज में वह घुटनों के बल चलता दिखा.
कैथल. हरियाणा के कैथल स्थित पुंज मोहल्ले में कुत्ते के काटने के बाद एक युवक उसकी तरह ही हरकतें करने लगा युवक का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि युवक कभी सड़क पर कुत्तों की तरह लेट जाता है, तो कभी राह चलते लोगों के पीछे दौड़ने लगता है. कई बार वह कुत्तों जैसी आवाजें भी निकालता है. युवक की पहचान पुंज मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अमन के रूप में हुई. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले अमन को एक कुत्ते ने काट लिया था. कुत्ते के काटने के करीब कुछ घंटों के बाद ही उसने इस तरह की अजीब हरकतें शुरू कर दी थीं. अमन को लगभग तीन महीने पहले भी कुत्ते ने काटा था. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को रेस्क्यू कर जांच और उपचार के लिए रोहतक PGI रेफर कर दिया है.
न इलाज कराया, न किसी को बतायाअमन पुंज मोहल्ले का रहने वाला है और ऑटो चलाता है. 17 जून को वह काम खत्म कर घर लौट रहा था. इसी दौरान एक कुत्ते ने उसे काट लिया. बताया गया कि उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया और न ही कोई उपचार कराया. कुत्ते के काटने के करीब दो-तीन घंटे बाद अमन का व्यवहार असामान्य होने लगा. शुरुआत में लोगों को लगा कि वह बीमार है, लेकिन उसके लक्षण देखकर आसपास के लोगों ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. वह कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा. उसके मुंह से लगातार लार निकलती रही और वह कुत्तों की तरह आवाजें भी निकालने लगा. कई बार वह गली में घुटनों के बल चलता दिखाई दिया.
माता-पिता की कराई गई जांचमामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू कर रोहतक PGI में भर्ती कराया. वहां उसके टेस्ट कराए गए और उपचार शुरू किया गया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उसके शुरुआती लक्षण रेबीज से मिलते-जुलते हैं. फिलहाल जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया जा रहा है. युवक अमन ने अपने पिता को भी काट लिया था इसलिए स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उसके माता-पिता की भी सिविल अस्पताल में जांच कराई. फिलहाल जांच में दोनों स्वस्थ पाए गए हैं, लेकिन उन्हें एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kaithal,Haryana



