राजस्थान में आग जैसा मौसम, जोधपुर-बीकानेर में लू, IMD का 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट

Rajasthan ka Mausam Live: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. बुधवार को राज्य में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ. गर्मी को देखते हुए जयपुर में 8वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल का टाइम बदला गया है. 27 अप्रैल से स्कूलों का टाइम सुबह 7.30 से 12 बजे तक रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई है. इस बीच 7 जिलों में 23 से 25 अप्रैल को हीटवेव चलने की आशंका है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है. राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा के फतेहपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार, राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 09 से 35 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
जयपुर में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
जयपुर में आज सुबह का तापमान करीब 29 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है. राजधानी में दोपहर की तेज धूप ने सड़कों को सूना कर दिया है. हालांकि आज सीधे लू की चेतावनी नहीं है, लेकिन 24 अप्रैल से स्थिति और गंभीर हो सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. अजमेर, दौसा, टोंक, सीकर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है.
23 से 25 अप्रैल तक राजस्थन के सात जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है
25-26 अप्रैल को इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान काफी चिंताजनक है. 24 अप्रैल को तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. 25 और 26 अप्रैल को कई जिलों में भीषण लू (Heatwave) चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान के जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर और झुंझुनूं में 24 अप्रैल से लू का प्रकोप बढ़ने की प्रबल संभावना है.
जोधपुर-बीकानेर में चल सकती है धूल भरी आंधी
पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में स्थिति और चुनौतीपूर्ण रहने वाली है. यहां 24 अप्रैल से लू के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं. ये हवाएं न सिर्फ तापमान बढ़ाएंगी, बल्कि दृश्यता कम करने और स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने वाली है. जोधपुर संभाग में आज भी धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है. वहीं उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति बन सकती है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार अजमेर में 38.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 40.0 डिग्री, अलवर में 41.8 डिग्री, जयपुर में 40.5 डिग्री, पिलानी में 42.7 डिग्री, सीकर में 39.0 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौडगढ में 42.6 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, जोधपुर में 39.3 डिग्री, फलोदी में 41.2 डिग्री, बीकानेर में 41.5 डिग्री, चूरू में 42.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 43.7 डिग्री, नागौर में 38.4, संगरिया में 39.9 डिग्री, जालौर में 37.1 डिग्री, सिरोही में 36.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 40.5 डिग्री, करौली में 40.5 डिग्री, दौसा में 40.8 डिग्री और झुंझुनूं में 40.2 डिग्री सेल्सियस अकतम दर्ज किया गया.
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है
राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 27.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 16.0 डिग्री, अलवर में 22.6 डिग्री, जयपुर में 27.5 डिग्री, पिलानी में 23.0 डिग्री, सीकर में 23.0 डिग्री, कोटा में 25.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.0 डिग्री, बाड़मेर में 25.0 डिग्री, जैसलमेर में 24.1 डिग्री, जोधपुर में 24.1 डिग्री, माउंट आबू में 16.9 डिग्री, फलोदी में 28.8, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 24.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 24.0 डिग्री, जालौर में 21.3 डिग्री, सिरोही में 18.2 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 20.9 डिग्री, करौली में 22.8 डिग्री, दौसा में 22.1 डिग्री और झुंझुनूं में 24.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
25 अप्रैल तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव अलर्ट
• मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने के साथ तापमान में लगभग 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है.
• 23 से 25 अप्रैल तक राजस्थान के सात जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, • अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं. साथ ही गर्म हवा चलने की भी संभवना है
• 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है. साथ ही बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना जताई गई है.
• राजस्थान में तापमान 40-43 डिग्री के पार, IMD ने कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया
• श्रीगंगानगर, चूरू, पिलानी में पारा 42-43 डिग्री तक पहुंचा, गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई
• पश्चिमी राजस्थान में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना
• जयपुर में स्कूल टाइम बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं
• 26-27 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है
राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति
राजस्थान में अभी मौसम की क्या स्थिति है?
राजस्थान में इस समय मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और गर्मी लगातार बढ़ रही है. IMD के अनुसार ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. श्रीगंगानगर, चूरू और पिलानी जैसे इलाकों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक दर्ज किया गया है. आर्द्रता का स्तर काफी कम है, जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस हो रही है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
किन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है?
मौसम विभाग ने 23 से 25 अप्रैल के बीच राजस्थान के सात जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं. इन जिलों में लू चलने और तापमान के 42 डिग्री या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
जयपुर में तापमान कितना रहने की संभावना है?
जयपुर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. वर्तमान में अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. 25-26 अप्रैल के दौरान जयपुर में भी लू का असर देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.
क्या राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है?
हां, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ये हवाएं न सिर्फ तापमान बढ़ाएंगी बल्कि दृश्यता को भी कम करेंगी. इससे सफर करने वालों और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, खासकर सांस और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
क्या आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी?
IMD के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है. हालांकि 26-27 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इससे कुछ हद तक तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा.
26-27 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग में आंशिक बारिश
26-27 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाने तथा कुछ जगहों पर आंशिक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन बड़े बदलाव की उम्मीद कम है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें. भरपूर पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सुबह या शाम के समय जरूरी काम निपटाएं. हीटस्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें.



