Udaipur News: बिना टिकट घूमिए उदयपुर की ये खूबसूरत जगहें, मानसून के बाद दिखेगा प्रकृति का शानदार नजारा

Last Updated:September 09, 2026, 12:39 IST
Udaipur News: उदयपुर घूमने के लिए हमेशा बड़ा बजट जरूरी नहीं है, अगर आप कम खर्च में झीलों, पहाड़ियों और हरियाली का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो फतहसागर झील, बाहुबली हिल्स, रायता हिल्स और गणगौर घाट जैसी जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. खासकर मानसून के बाद इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती है.
उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है, यहां घूमने के लिए ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाने के लिए किसी महंगे टिकट की जरूरत नहीं पड़ती. खासकर मानसून के बाद शहर और आसपास की पहाड़ियों पर हरियाली छा जाती है. ऐसे में अगर आप उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं और कम बजट में प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो शहर की कुछ खास जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं.
उदयपुर आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद फतहसागर झील रहती है. चारों तरफ पहाड़ियों से घिरी यह झील बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत नजर आती है. सुबह और शाम के समय यहां का मौसम सुहावना रहता है. झील किनारे बैठकर पानी और आसपास की हरियाली को निहारना अपने आप में एक अलग अनुभव है.यहां घूमने के लिए किसी एंट्री फीस की जरूरत नहीं है.
बाहुबली हिल्स का खूबसूरत नजाराअगर आपको पहाड़ियां और सनराइज या सनसेट देखना पसंद है तो बाहुबली हिल्स आपके लिए खास जगह हो सकती है. यहां ऊंचाई से झील और चारों तरफ फैली हरियाली का शानदार नजारा दिखाई देता है. युवाओं और फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के बीच यह जगह काफी पसंद की जाती है.
Add as Preferred Source on Google
रायता हिल्स में दिखेगा प्रकृति का असली रंगउदयपुर की रायता हिल्स भी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है.मानसून के बाद यहां पहाड़ियों पर हरियाली नजर आती है. शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं तो रायता हिल्स एक अच्छा विकल्प है.यहां से आसपास की पहाड़ियों और घाटियों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है.
गणगौर घाट पर झील और पुरानी उदयपुर की झलकउदयपुर की खूबसूरती को करीब से महसूस करना है तो गणगौर घाट जरूर जाएं. पिछोला झील के किनारे बना यह घाट शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है.यहां बैठकर झील, नावों और आसपास की पुरानी हवेलियों का नजारा देखा जा सकता है. खासकर शाम के समय यहां का माहौल काफी खूबसूरत हो जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 09, 2026, 12:39 IST



