World

Why Sky Turns Mysterious Blood Red: apocalypse rumors|खूनी लाल आसमान घिरते स्याह बादल क्या मंडरा रही है कयामत? साइंस या वाकई चंद मिनट दूर है तबाही?

Last Updated:July 03, 2026, 15:21 IST

Why Sky Turns Mysterious Blood Red: आसमान में अगर हमें कुछ अजीब दिखाई दे, तो इसका सबसे पहला संकेत तबाही ही माना जाता है. चाहे कौओं-चमगादड़ों का मंडराना हो या फिर आकाश का काला या लाल हो जाना. कुछ ऐसा ही हुआ वेनेजुएला में, जब लोगों ने सिर उठाकर शाम को आसमान देखा और उनकी हवाइयां उड़ गईं. क्या मंडरा रही है कयामत? साइंस या वाकई चंद मिनट दूर है तबाही Zoomखून जैसा लाल हुआ वेनेजुएला में आसमान. (रॉयटर्स)

Why Sky Turns Mysterious Blood Red: आपने अब तक आसमान को नीला या कभी-कभी स्याह या काला भी देखा होगा. सोचिए अगर किसी दिन आकाश का रंग खूनी लाल होने लगे, तो क्या होगा? जिसे सोचकर भी आपको अजीब लग रहा है, वो वेनेजुएला की राजधानी कराकस के लोगों ने देखा. 30 जून की शाम को यहां के लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो ये लाल और नारंगी रंग का होने लगा और नीचे की तरफ से बादल छाए हुए दिख रहे थे. इस रहस्यमयी नजारे ने लोगों को आशंका से भर दिया कि आखिर भूकंप के बाद अब इस देश पर कौन ही आफत आने वाली है. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई और उनके चेहरे पर कयामत का खौफ मंडराने लगा.

इस रहस्यमयी नजारे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. ज्यादातर लोगों ने इसे कुछ बहुत बुरा होने का संकेत मान लिया और तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हो गए. वैसे वेनेजुएला के लोगों का डरना बनता भी है क्योंकि ये देश काफी कुछ झेल रहा है. पहले यहां की राजनैतिक उथल-पुथल और फिर 24 जून को दो बड़े भूकंपों के बाद आई तबाही, जिसने इन्हें ये मानने को मजबूर कर दिया है कि कुदरत भी इनके खिलाफ हो चुकी है.

क्या वेनेजुएला में आने वाली है कयामत?

हर ओर तबाही के बीच लाल आकाश ने लोगों को और डरा दिया. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं – ‘भगवान से माफी मांगो, भ्रष्टाचार, घमंड और जादू-टोने के लिए!’ कुछ लोगों ने लिखा कि पूरे शहर पर मौत का साया है तो कुछ ने इसे प्रलय का संकेत बताया. वेनेजुएला पहले से आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और अब भूकंप की मार झेल रहा है. ऐसे में यह लाल आकाश कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. कुछ इसे भगवान का संदेश मान रहे हैं तो कुछ दुनिया के आखिरी दिन से इसकी तुलना कर रहे हैं, तो क्या वाकई वेनेजुएला पर कयामत आने वाली है?

🇻🇪 Sky over Caracas turns blood-red days after the deadly Venezuela earthquakes due to dust, sand, and other microscopic particles that rose into the atmosphere. pic.twitter.com/8oEZ2j7AGq

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj