भीलवाड़ा के गांव में रातभर दहशत! श्मशान के पास दिखा लेपर्ड, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद

Last Updated:July 03, 2026, 19:03 IST
Bhilwara News : भीलवाड़ा के माजी साहब का खेड़ा गांव में आबादी क्षेत्र के पास लेपर्ड दिखा, जिससे दहशत फैल गई. वन विभाग ने रात्रि गश्त शुरू की और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी. लेपर्ड के आबादी के इतने करीब दिखाई देने से ग्रामीण पूरी रात सतर्क रहे. लोगों ने अपने बच्चों और बुजुर्गों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी.
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के माजी साहब का खेड़ा गांव में गुरुवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब आबादी क्षेत्र के पास एक लेपर्ड दिखाई दिया. लेपर्ड को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और लोगों ने एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया. घटना का वीडियो गांव के निवासी गोपाल धाकड़ ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई. विभाग ने रात्रि गश्त शुरू कर दी है और ग्रामीणों को रात के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.
ग्रामीण गोपाल धाकड़ ने बताया कि वह रात को डंपर लेकर गांव पहुंचा था. जैसे ही वह श्मशान घाट के पास पहुंचा, वाहन की रोशनी खजूर के पेड़ की ओर पड़ी. वहां एक लेपर्ड घात लगाए बैठा दिखाई दिया. कुछ देर तक वह वहीं रुका रहा और वाहन की रोशनी पड़ने के बाद धीरे-धीरे पास के खेतों की ओर चला गया. इसके बाद गोपाल ने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
ग्रामीण पूरी रात रहे सतर्कलेपर्ड के आबादी के इतने करीब दिखाई देने से ग्रामीण पूरी रात सतर्क रहे. लोगों ने अपने बच्चों और बुजुर्गों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी. कई ग्रामीणों ने अपने पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर बांध दिया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. ग्रामीणों का कहना है कि यदि लेपर्ड दोबारा गांव में आता है, तो लोगों और मवेशियों की जान को खतरा हो सकता है. इसी वजह से ग्रामीण रातभर एक-दूसरे को फोन और संदेश के जरिए सतर्क करते रहे.
वन विभाग ने बढ़ाई निगरानीवन विभाग का मानना है कि यह लेपर्ड पास स्थित फूला सती की धार के वन क्षेत्र से भटककर गांव की ओर आ गया होगा. बारिश के मौसम में कई बार जंगली जानवर भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की गतिविधियां देखने को मिली हैं, लेकिन गांव के इतने करीब लेपर्ड दिखाई देने की घटना ने सभी को डरा दिया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने क्षेत्र में वन विभाग की टीम से लगातार निगरानी रखने, जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने और लेपर्ड का सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लेपर्ड को सुरक्षित पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा जाता, तब तक गांव में डर का माहौल बना रहेगा. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दें.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



