Sports

निकोलस पूरन को क्यों भेजा? 3 IPL सुपर ओवर और तीनों में जीरो पर आउट, ऋषभ पंत पर जमकर भड़के डेल स्टेन

होमखेलक्रिकेट

निकोलस पूरन को सुपर ओवर में क्यों भेजा? ऋषभ पंत पर जमकर भड़के डेल स्टेन

Last Updated:April 27, 2026, 11:08 IST

निकोलस पूरन का इंडियन प्रीमियर लीग सुपर ओवर में खराब रिकॉर्ड उनके लिए मुसीबत बन गया. कोलकाता को खिलाफ उनको लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस निर्णायक ओवर में बल्लेबाजी करने भेजने की आलोचना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सवाल उठाया है.निकोलस पूरन को सुपर ओवर में क्यों भेजा? ऋषभ पंत पर जमकर भड़के डेल स्टेनZoomऋषभ पंत पर भड़के डेल स्टेन, पूछा निकोलस पूरन को सुपर ओवर में क्यों भेजा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की सुपर ओवर में कोलकाता के खिलाफ हार के बाद टीम और कप्तान ऋषभ पंत की काफी आलोचना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने लखनऊ की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर निकोलस पूरन को बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया. रविवार, 26 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एलएसजी को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई. पूरन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, उन्होंने सिर्फ नौ रन बनाए और सुपर ओवर में खाता भी नहीं खोल सके.

नियमित 20 ओवर के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट किया. सुपर ओवर में एक बार फिर चतुराई से सुनील नरेन ने उन्हें पवेलियन भेजा. आईपीएल इतिहास में पूरन अब तक तीन सुपर ओवर खेल चुके हैं और हर बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इस सीजन में भी उनका संघर्ष जारी है, उन्होंने अब तक सिर्फ 82 रन बनाए हैं और उनका औसत 10.25 है.

स्टेन का मानना है कि पूरन की खराब फॉर्म को देखते हुए सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श, ऋषभ पंत या मुकुल चौधरी जैसे अन्य विकल्पों को आजमाना चाहिए था. “आईपीएल में निकोलस पूरन के लिए तीन सुपर ओवर, तीन बार जीरो पर आउट. क्या आप किसी और को भेजते? जरूर. आपके पास मिच मार्श, ऋषभ पंत और मुकुल चौधरी जैसे खिलाड़ी हैं. पूरन की हालिया फॉर्म को देखते हुए और भी विकल्प थे. उन्होंने इस सीजन में 30 या 40 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, मुझे सटीक आंकड़े नहीं पता, लेकिन सुपर ओवर में पहली ही गेंद पर उन्हें रन बनाने के लिए भेजना लगभग अपराध जैसा फैसला है,” स्टेन ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा.

‘ऐसी गलतियों की गुंजाइश नहीं’

अपने टी20 करियर में पूरन पांच सुपर ओवर में से चार बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. एक बार सिर्फ एक रन बना सके. उन्हें सुनील नरेन के खिलाफ भी वही हुआ. 2014 में कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक सुपर ओवर में भी उन्हें आउट किया था. स्टेन का मानना है कि पूरन की फॉर्म इतनी खराब है कि शायद अब उन्हें खुद पर भी भरोसा नहीं रहा.

Bowler’s reply, right away 🔥

🎥 Varun Chakaravarthy celebrates sending back Nicholas Pooran after getting hit for a six 🙌

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj