जालौर लोक अदालत: बेटे ने मिलाया माता-पिता को

Last Updated:December 24, 2025, 08:24 IST
Son Reunites Parents in Jalore Lok Adalat: जालौर लोक अदालत में 19 वर्षीय हमीराराम ने अपने माता-पिता के बीच 6 साल से चल रहे विवाद को खत्म करवाया. बेटे की समझदारी और भावुक अपील के बाद दंपती ने एक-दूसरे को माला पहनाई और फिर से साथ रहने का फैसला किया.
ख़बरें फटाफट
जालौर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत उस वक्त भावनाओं से भर गई, जब 6 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी अपने ही बेटे की समझाइश से एक बार फिर साथ रहने को तैयार हो गए. 19 साल के युवा बेटे ने न केवल अपने मां-बाप को लोक अदालत के मंच तक पहुँचाया, बल्कि उन्हें पारिवारिक रिश्तों और बच्चों के भविष्य की अहमियत भी समझाई.
बाल कल्याण समिति की सदस्य और एडवोकेट सरिता चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिजोपुरा गांव निवासी सांवलाराम देवासी और खेड़ा गांव की भूरी देवी का विवाह वर्ष 2004 में हुआ था. शादी के करीब 15 साल बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद और मनमुटाव इस कदर बढ़ा कि वर्ष 2019 से दोनों अलग-अलग रहने लगे. इस बिखराव का सबसे गहरा असर उनके तीन बेटों—हमीराराम, भरत और तेजाराम पर पड़ा, जो लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.
कानूनी लड़ाई और बेटे की मध्यस्थताभूरी देवी ने तीन साल पहले बाल कल्याण समिति के समक्ष भरण-पोषण का मामला दर्ज करवाया था. मामला जब लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजेन्द्र सिंह चारण के समक्ष पहुँचा, तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश दी. इस दौरान सबसे बड़े बेटे हमीराराम ने अपने माता-पिता के सामने अपनी पीड़ा रखी और साथ रहने की भावुक अपील की. बेटे की सूझबूझ और न्यायालय की सकारात्मक पहल का असर यह हुआ कि दोनों ने पुरानी कड़वाहट भुलाकर समझौता कर लिया.
माला पहनाकर खाई साथ रहने की कसमलोक अदालत परिसर में वह पल बेहद खास बन गया, जब सांवलाराम और भूरी देवी ने सबके सामने एक-दूसरे को माला पहनाई और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया. पूरा परिवार एक साथ मुस्कुराते हुए घर के लिए रवाना हुआ. उपस्थित लोगों और न्यायिक अधिकारियों ने बेटे हमीराराम की जमकर सराहना की और उसे समाज के लिए एक मिसाल बताया.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jalor,Jalor,Rajasthan
First Published :
December 24, 2025, 08:24 IST
homerajasthan
बेटा बना परिवार का तारणहार! 6 साल से अलग रह रहे थे माता-पिता, लोक अदालत में…



