Tech

शाओमी के नए HyperOS 4 में मिलेंगे बड़े फीचर्स, क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट? सामने आई डिवाइस लिस्ट

शाओमी यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दी है कि HyperOS 4 इस साल लॉन्च किया जाएगा. यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर बेस्ड होगा और इसमें पहले से बेहतर परफॉर्मेंस, नया इंटरफेस, AI फीचर्स और मजबूत प्राइवेसी टूल्स देखने को मिल सकते हैं.

हालांकि शाओमी ने अभी तक उन डिवाइस की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है जिन्हें ये अपडेट मिलेगा, लेकिन रिपोर्ट्स में कई शाओमी, Redmi और POCO स्मार्टफोन और टैबलेट के नाम सामने आए हैं.

कब आएगा HyperOS 4?कंपनी के मुताबिक HyperOS 4 को सबसे पहले चीन में जुलाई से अगस्त 2026 के बीच पेश किया जाएगा. इसके कुछ हफ्तों बाद इसका ग्लोबल ऐलान होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेबल अपडेट से पहले शाओमी बीटा प्रोग्राम भी शुरू कर सकती है. माना जा रहा है कि शाओमी 17 सीरीज और Redmi K90 सीरीज सबसे पहले बीटा अपडेट पाने वाले डिवाइस हो सकते हैं.

अगर कंपनी अपने पुराने अपडेट शेड्यूल पर कायम रहती है, तो ग्लोबल यूजर्स के लिए HyperOS 4 की रोलआउट प्रक्रिया अक्टूबर 2026 के आसपास शुरू हो सकती है.

किन डिवाइस को मिल सकता है अपडेट?

अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल लिस्ट रिलीज़ नहीं की है, लेकिन मौजूदा सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के आधार पर कई डिवाइस के नाम सामने आए हैं. इनमें शामिल हैं:

शाओमी 15 सीरीज
शाओमी 15 Ultra
शाओमी 14 सीरीज
Redmi Note 15 सीरीज
Redmi Note 14 Pro सीरीज
POCO F7 सीरीज
POCO X7 सीरीज
POCO X6 Pro

इसके अलावा कुछ रेडमी टैबलेट और पोको डिवाइस को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है. हालांकि फाइनल लिस्ट कंपनी की  की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी.

HyperOS 4 में क्या होगा नया?

इस बार शाओमी का फोकस सिर्फ नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं, बल्कि सिस्टम को ज्यादा हल्का और तेज बनाने पर भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ‘Zero-Legacy’ फ्रेमवर्क पर काम कर रही है, जिसका मकसद पुराने और गैर-जरूरी कोड को हटाकर सिस्टम की स्पीड और एफिशिएंसी बढ़ाना है.

इसके अलावा कई कोर ऐप्स और सिस्टम फ्रेमवर्क को Rust और Flutter जैसी एडवांस तकनीकों की मदद से दोबारा तैयार किया जा रहा है. इससे बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट, स्मूद एनिमेशन और ज्यादा स्टेबल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है.

डिजाइन और AI फीचर्स में भी बदलाव

HyperOS 4 में शाओमी अपने Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर बना सकती है. इसमें नए एनिमेशन, ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट्स और रिफाइंड यूजर इंटरफेस देखने को मिल सकते हैं.

इसके अलावा अपडेट में ये फीचर्स भी मिल सकते हैं:

बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल
AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स
अलग-अलग डिवाइस के बीच बेहतर मल्टीटास्किंग
नया इंटरैक्टिव लॉक स्क्रीन एक्सपीरिएंस

फिलहाल इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लॉन्च के करीब आते-आते कंपनी और जानकारी शेयर कर सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj