‘आप बहुत खूबसूरत है’, दुबई के मंच पर 1992 में दिखी थी दिव्या भारती और मोइन अख्तर की जुगलबंदी, अब वायरल हुआ वीडियो

Last Updated:July 09, 2026, 08:11 IST
साल 1992 में दुबई में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपने दौर की स्टार एक्ट्रेस दिव्या भारती और पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन मोइन अख्तर संग लाइव परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. 90 के दशक के इन दो बड़े सितारों को साथ देखकर आज भी फैंस पुरानी यादें ताजा हो गई हैं.
ख़बरें फटाफट
फैंस को फिर याद आईं दिव्या भारती
नई दिल्ली. 90 के दशक की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती के फैन आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है,जिसमें वह कॉमेडियन मोइन अख्तर संग लाइव परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस फिर से दिव्या भारती को याद करने लगे हैं और इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
मासूम चेहरे वाली जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या भारती का ये वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीतने वाली दिव्या इस वीडियो लाइव परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. साथ ही मोइन अख्तर भी इस वीडियो में उनका साथ देते नजर आ रहे हैं. दोनों की यह जुगलबंदी उस दौर के सबसे यादगार स्टेज मोमेंट्स में गिनी जाती है.
मोइन ने की थी दिव्या की जमकर तारीफ
दुबई के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मोइन अख्तर दिव्या से पूछ रहे हैं कि अगर कोई आपकी तारीफ करें तो आपको कैसा लगता है. इसके बदले में दिव्या भारती कहती हैं, कि बहुत अच्छा लगता है. इसके बाद मोइन उनकी तारीफ करने लगते हैं और कहते हैं कि आपकी आंखें बहुत खूबसूरत है, आपके बाल बहुत खूबसूरत है.आपकी शक्ल बहुत खूबसूरत है. दिव्या आप बहुत खूबसूरत हैं. लेकिन आप मेरी इतनी तारीफ क्यों कर रहे हैं. अब मैं आपको अच्छा लगा, क्योंकि आपने कहा कि आपको वो अच्छे लगते हैं, जो आपकी तारीफ करते हैं.
View this post on Instagram



