Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

होमखेलक्रिकेट

IND vs SL टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बैटर, नाम जान नहीं होगा यकीन

Last Updated:August 05, 2026, 05:15 IST

india sri lanka tests most sixes record: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है. उन्होंने 11 मैच खेलकर इसे अपने नाम किया और अब तक दोनों टीमों में से कोई भी इसकी बराबरी तक नहीं कर पाया है. सिद्धू ने कुल 18 छक्के लगाए. उनके नाम इस टीम के खिलाफ टेस्ट मैच 935 रन भी दर्ज हैं. इस दौरान 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे.IND vs SL टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बैटर, नाम जान नहीं होगा यकीनZoomनवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में लगाए सबसे ज्यादा 18 छक्के

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच जब भी टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है तो दोनों ही टीमों से कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. इतिहास में कई महान बल्लेबाजों के बल्ले से यादगार पारियां देखने को मिली हैं. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गजों ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में खूब रन बनाए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों देशों में से कौन ऐसा बल्लेबाज है, जिसने नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है यह रिकॉर्ड एक ऐसे क्रिकेटर ने बनाया हुआ है, जिसका नाम जानकार शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे. यह बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था और उसने भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

दरअसल, भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम है. सिद्धू ने 1993 से 1997 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले और 13 पारियों में 935 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 71.92 का रहा और उन्होंने चार शतक तथा तीन अर्धशतक लगाए. सबसे खास बात यह रही कि सिद्धू ने इस दौरान 18 छक्के जड़े, जो भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. उस दौर में टेस्ट क्रिकेट में छक्के कम देखने को मिलते थे, इसलिए भी यह रिकॉर्ड और भी खास माना जाता है. बड़ी बात यह है कि उनके बाद भारत के लिए क्रिकेटर खेले वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी इस आंकड़े को पार नहीं कर सके हैं.

टॉप-3 में मैथ्यूज और सहवाग इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में 1051 रन बनाए और 16 छक्के लगाए. तीसरे स्थान पर भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने सिर्फ 11 टेस्ट मैचों में 1239 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. उन्होंने इस दौरान 15 छक्के लगाए और लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबाअगर सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू तो सबसे आगे हैं ही. उनके बाद वीरेंद्र सहवाग 15 छक्कों के साथ दूसरे भारतीय हैं. इसके बाद हार्दिक पांड्या और सचिन तेंदुलकर ने 10-10 छक्के लगाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली ने 9-9 छक्के लगाए हैं. हार्दिक पांड्या ने केवल तीन टेस्ट मैचों में ही 10 छक्के जड़ दिए थे, जबकि सहवाग ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हर बार श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया. वहीं सचिन, धोनी और रोहित ने लंबे समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए इस लिस्ट में टॉप-10 में अपनी जगह बनाई. श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (11 और अर्जुना डी सिल्वा (10) भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हैं.

15 अगस्त से फिर आमने-सामने होंगी दोनों टीमेंभारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज आगामी 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम नई शुरुआत करने उतरेगी, जबकि मेजबान श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. फैंस की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि क्या मौजूदा स्क्वॉड के भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली लिस्ट में खुद को ऊपर ले जा पाते हैं.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 05:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj