Entertainment

‘आपको सिर्फ पछतावा होगा’, अंकिता लोखंडे ने पिता को याद कर हुईं भावुक, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Last Updated:April 25, 2026, 16:33 IST

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर पिता शशिकांत लोखंडे को याद कर भावुक पोस्ट लिखी. उन्होंने पिता के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की और बताया कि पेरेंटस से प्यार करिए. नहीं, तो बाद में पछतावा होगा.

ख़बरें फटाफट

'आपको सिर्फ पछतावा होगा', अंकिता लोखंडे ने पिता को याद कर हुईं भावुकZoomअंकिता लोखंडे ने पिता को याद किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पिता को याद करते हुए कहा है कि वह अपनी हर सांस में उन्हें याद करती हैं. अंकिता के पिता शशिकांत लोखंडे का निधन लंबी बीमारी के बाद 2023 में हो गया था. अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पिता के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है. तस्वीर में अंकिता अपने पिता के साथ हैं. अंकिता ने कैप्शन में लिखा, “मैं हर सांस में आपको याद करती हूं. जब आपके माता-पिता आपके साथ हों तो उनसे प्यार करें, वरना मेरा यकीन मानिए, बाद में आपको सिर्फ पछतावा होगा.”

वर्क फ्रंट पर, अंकिता और उनके पति विक्की जैन अभी ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ के नए सीजन में नजर आ रहे हैं, जिसमें अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, निया शर्मा, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल जैसे कलाकार हैं.

अंकिता लोखंडे अपने पिता के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अंकिता ने ‘पवित्र रिश्ता’ में अर्चना मानव देशमुख के रोल से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी इस शो का हिस्सा थे. यह शो तमिल टेलीविजन सीरीज ‘थिरुमथी सेल्वम’ का एडेप्शन था. इसके बाद वह ‘झलक दिखला जा 4’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में दिखीं. उन्होंने एक थी नायिका के दो एपिसोड में भी किया.

अंकिता लोखंडे की फिल्में

41 साल की अंकिता लोखंडे ने 2018 में कंगना रनौत स्टारर ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से फिल्मों में डेब्यू किया. यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित थी. अंकिता ने 2020 में साजिद नाडियाडवाला की एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी 3 में भी काम किया था. यह बागी का तीसरा पार्ट था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने भी काम किया था.

अंकिता लोखंडे ने शाहीर शेख संग किया ‘पवित्र रिश्ता’ के सीक्वल में काम

2020 में, सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद, उनका शो ‘पवित्र रिश्ता’ दोबारा दिखाया गया. सितंबर 2021 से ‘पवित्र रिश्ता – इट्स नेवर टू लेट’ नाम की एक सीरीज शुरू हुई, जिसमें अंकिता लोखंडे ने अर्चना और शहीर शेख ने मानव का रोल निभाया.

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

April 25, 2026, 16:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj