IPL 2026: शुभमन गिल की कप्तानी पर बरसे वीरेंद्र सहवाग, गुजरात टाइटंस की हालत का ठहराया जिम्मेदार

होमखेलक्रिकेट
शुभमन गिल की कप्तानी पर बरसे सहवाग, गुजरात टाइटंस की हालत का ठहराया जिम्मेदार
Last Updated:April 25, 2026, 16:25 IST
Shubman Gill Captaincy: आईपीएल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हार के बाद पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी गिल की कप्तानी की आलोचना करते हुए उसमें कई खामियां गिना दीं. सहवाग ने उदाहरण देते हुए बताया कि गिल कहां गलती कर रहे हैं.
शुभमन गिल की कप्तानी पर क्या बोले सहवाग?
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सवाल उठाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली 5 विकेट की हार के बाद सहवाग ने गिल की रणनीतियों को गलत बताया. आरसीबी के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस ने 206 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन बेंगलुरु ने इसे आखिरी ओवर से पहले ही हासिल कर लिया. 18.5 ओवर में रजत पाटीदार की टीम ने जीत दर्ज कर ली. सहवाग का मानना है कि गिल ने आखिरी ओवरों में गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं किया, जिससे मैच हाथ से निकल गया.
सहवाग ने क्या कहा?सहवाग ने ‘क्रिकबज’ पर बातचीत के दौरान कहा, ‘जब आखिरी 3 ओवरों में 22-25 रन चाहिए थे, तब टीम को अनुभवी गेंदबाजों को मौका देना चाहिए था ताकि मैच आखिरी ओवर तक खिंच सके. लेकिन मैच पहले ही खत्म हो गया.’ सहवाग ने कहा, ‘अगर कोई गेंदबाज (जैसे राशिद खान या प्रसिद्ध कृष्णा) महंगे साबित हो रहे हैं, तो कप्तान को उन्हें वापस लाने की हिम्मत दिखानी चाहिए. अगर कप्तान उन्हें ओवर नहीं देता, तो इसका मतलब है कि उसने हार मान ली है.’ सहवाग ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि टीम के पास अनुभवी गेंदबाज होने के बावजूद मानव सुथार जैसे खिलाड़ियों से ओवर डलवाया गया, जिसमें 15 रन चले गए और RCB ने मैच पर पकड़ बना ली.
क्या कप्तानी पड़ रही है भारी?यह पहली बार नहीं है जब गुजरात की रणनीति फेल हुई हो. इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुभमन गिल मुश्किल समय में सही फैसले नहीं ले पा रहे हैं. डेथ ओवरों (आखिरी ओवरों) में गेंदबाजों का मैनेजमेंट न कर पाना गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में बड़ी मुसीबत बन गया है.
गुजरात को मिली चौथी हारआरसीबी के खिलाफ मैच गंवाकर गुजरात टाइटंस को सीजन में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ तीन ही जीत मिली हैं. टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है. गुजरात की शुरुआत लगातार दो हार के साथ हुई थी, लेकिन टीम ने फिर जबरदस्त कमबैक किया और जीत की हैट्रिक लगा दी. हालांकि, पिछले दो मुकाबले हारकर गुजरात की टीम फिर जीत की पटरी से उतर चुकी है. अगले मुकाबलों में गिल की टीम जीत की लय ढूंढने उतरेगी.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 25, 2026, 16:25 IST


