Health

सिर्फ 2 मिनट बर्फ रगड़ते ही चेहरा हो जाएगा ग्लोइंग! जानिए ये सस्ता ब्यूटी हैक कितना असरदार?

Last Updated:May 04, 2026, 23:36 IST

महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के बीच एक बेहद आसान और असरदार तरीका है, जो आपकी स्किन को मिनटों में फ्रेश और ग्लोइंग बना सकता है- बर्फ. सही तरीके से इस्तेमाल की जाए तो यह आपकी त्वचा के लिए किसी ब्यूटी हैक से कम नहीं है.

ख़बरें फटाफट

सिर्फ 2 मिनट बर्फ रगड़ते ही चेहरा हो जाएगा ग्लोइंग! जानिए ये सस्ता ब्यूटी हैक Zoom

चेहरे पर बर्फ रगड़ने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जब चेहरे पर खून का प्रवाह बढ़ता है, तो स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है. यही वजह है कि कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स मेकअप से पहले आइस फेशियल करने की सलाह देते हैं. इससे चेहरा न सिर्फ फ्रेश दिखता है, बल्कि मेकअप भी ज्यादा स्मूद तरीके से सेट होता है.

ओपन पोर्स की वजह से चेहरा ऑयली और डल नजर आ सकता है. बर्फ लगाने से ये पोर्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे स्किन ज्यादा स्मूद और टाइट दिखती है. साथ ही यह त्वचा में अतिरिक्त तेल के उत्पादन को भी कंट्रोल करता है. जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनके लिए यह एक बेहतरीन नेचुरल उपाय साबित हो सकता है.

पिंपल्स और एक्ने में राहतअगर आप बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं, तो बर्फ इसमें भी मददगार हो सकती है. इसकी ठंडक सूजन और रेडनेस को कम करती है, जिससे पिंपल्स की जलन और दर्द में राहत मिलती है. हालांकि, बर्फ सीधे पिंपल पर लगाने के बजाय हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है.

आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स में फायदानींद की कमी या थकान के कारण आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे आम समस्या बन जाते हैं. बर्फ लगाने से आंखों के आसपास की सूजन कम होती है और स्किन को रिलैक्स मिलता है. सुबह के समय इसका इस्तेमाल करने से चेहरा ज्यादा फ्रेश और एक्टिव नजर आता है.

सनबर्न और जलन में ठंडकगर्मियों में धूप के कारण स्किन पर जलन या रेडनेस हो जाती है. ऐसे में बर्फ एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है. यह त्वचा को शांत करता है और सनबर्न की वजह से हुई जलन को कम करने में मदद करता है. यह तरीका तुरंत राहत देने के लिए काफी कारगर माना जाता है.

About the AuthorVividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj