Type 10 Tank Wine Test: नल्ली पर वाइन का गिलास, फिर टैंक ने दिखाए करतब; आपने देखा जापान के टाइप-10 का स्वैग?

Last Updated:May 03, 2026, 17:43 IST
Type 10 Tank Wine Test: जापान के टाइप-10 टैंक का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसकी चलती हुई तोप पर रखे वाइन के गिलास से एक बूंद भी नहीं छलकती. यह प्रदर्शन टैंक के उन्नत गन स्टेबलाइजेशन और सस्पेंशन सिस्टम की सटीकता को दर्शाता है. युद्ध जैसी उबड़-खाबड़ परिस्थितियों में भी यह तकनीक टैंक को दौड़ते हुए सटीक निशाना लगाने की क्षमता देती है, जो जापानी इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है.
जापान में सेना ने टाइप-10 टैंक का वाइन टेस्ट करके दिखाया.
क्या आपने कभी सोचा है कि युद्ध के मैदान में तबाही मचाने वाला एक खूंखार टैंक इतना शांत और स्थिर भी हो सकता है कि उसके नल्ले पर रखा वाइन का गिलास छलके तक नहीं? सुनने में यह किसी फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन जापान के टाइप-10 मिनी बैटल टैंक (MBT) ने इसे हकीकत में कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरी दुनिया के डिफेंस एक्सपर्ट्स को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) के जवान Type 10 टैंक की 120mm स्मूथबोर गन (नल्ले) के बिल्कुल अगले हिस्से पर वाइन के दो गिलास रखते हैं. इसके बाद गिलास में वाइन भरी जाती है.
असली रोमांच तब शुरू होता है जब 44 टन वजनी यह विशालकाय मशीन अपनी जगह से हिलती है, झटके लेती है और अपनी तोप को ऊपर-नीचे व दाएं-बाएं घुमाती है. हैरत की बात यह है कि टैंक की इतनी हलचल के बावजूद वाइन की एक बूंद भी नीचे नहीं गिरती. गिलास तोप की टिप पर ऐसे चिपके रहते हैं मानो वहां कोई अदृश्य शक्ति उन्हें थामे हुए हो.
जापान के टाइप-10 टैंक की खासियत
· अल्ट्रा-स्मूथ स्टेबलाइजेशन: इस करतब के पीछे टैंक का अत्याधुनिक टू-एक्सिस गन स्टेबलाइजेशन सिस्टम है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी तोप को स्थिर रखता है.
· हल्का और फुर्तीला: इसका वजन लगभग 44 से 48 टन है, जो इसे अन्य भारी टैंकों (जैसे अमेरिकी एब्राम्स) की तुलना में अधिक तेज बनाता है.
· हाइड्रो-न्यूमैटिक सस्पेंशन: यह टैंक अपने सस्पेंशन की मदद से ऊपर-नीचे झुक सकता है और पीछे की तरफ बैठ भी सकता है, जिससे इसे पहाड़ियों पर बेहतर निशाना लगाने में मदद मिलती है.
· मेक इन जापान: इसे मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित किया गया है, जो जापानी इंजीनियरिंग की सटीकता का प्रमाण है.
🔴 Japonya, Almanya’nın Leopard 2 ile yaptığı “bira testi”ne Type 10 tankıyla yanıt verdi.
Type 10 ana muharebe tankı, hareket halindeyken üzerindeki şarap kadehlerini devirmeyerek gelişmiş stabilizasyon ve hidropnömatik süspansiyon sistemini sergiledi. pic.twitter.com/JKhXdCbwg5



