Rajasthan

राजस्थान में बारिश का दौर खत्म, गर्मी की हुई एंट्री, 18% कम बारिश के बाद अक्टूबर का मौसम कैसा रहेगा?

Last Updated:October 02, 2026, 05:48 IST

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अंतिम दौर में पहुंच गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. 2 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और किसी भी जिले में विशेष चेतावनी नहीं होने का अनुमान है. बीते मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई. 1 जून से 30 सितंबर तक 358 एमएम बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य बारिश 435.6 एमएम है. अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 6 अक्टूबर के बाद उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. 7-8 अक्टूबर को कई उत्तरी और पूर्वी जिलों में बिखरी बारिश तथा 9-11 अक्टूबर के बीच आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.राजस्थान से मानसून आउट, 18% कम बारिश के बाद अक्टूबर में कैसा रहेगा मौसम?Zoomअक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

जयपुर. राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अंतिम दौर में पहुंच गई है. आईएमडी के अनुसार मानसून वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा होते हुए नलिया तक बनी हुई है. अगले 48 घंटे में राजस्थान के शेष हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां काफी सीमित हो जाएंगी और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. राजसमंद जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक बारिश आमेट में 16 एमएम दर्ज हुई. वहीं अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पिलानी में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अंतिम चरण में पहुंच गई है.

2 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में नो वार्निंग

2 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या अन्य गंभीर मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. मौसम मानचित्र में भी पूरे प्रदेश को ग्रीन यानी नो वार्निंग जोन में रखा गया है. ऐसे में भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बूंदी, जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या तेज आंधी का अलर्ट नहीं है. उत्तर हरियाणा और आसपास पश्चिमी विक्षोभ का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यह 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. इसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं की ट्रफ भी बनी हुई है. हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में इसका राजस्थान पर कोई व्यापक बारिश वाला प्रभाव नहीं दिख रहा है.

आगामी दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान (02 अक्टूबर -15 अक्टूबर 2026) https://t.co/yPjMK1G7FV

— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 1, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj