चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज

Last Updated:October 09, 2026, 13:14 IST
प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल सीरीज चार यार की रिलीज डेट आउट हो गई है. 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस 8 एपिसोड की क्राइम ड्रामा सीरीज में दोस्ती, जुर्म और मुंबई के जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. जानिए सीरीज की पूरी कास्ट और रिलीज डिटेल्स.
नई दिल्ली: प्राइम वीडियो की अपकमिंग ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. 8 एपिसोड वाली यह क्राइम ड्रामा सीरीज 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम की जाएगी.
2000 के शुरुआती दौर की मुंबई पर बनी इस सीरीज में दोस्ती, क्राइम और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
चार दोस्तों की जिंदगी और क्राइम का भयानक जाल
सीरीज की कहानी जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार मिडिल क्लास दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है. मुंबई के माहौल में चारों दोस्त परिवार की जिम्मेदारियों और बेहतर भविष्य के सपनों के बीच अपनी राह बनाते हैं. मुसीबत के समय में लिया गया उनका एक गलत फैसला उन्हें सीधे जुर्म, गैंगस्टर्स और पुलिस की भागदौड़ के जाल में फंसा देता है. हालात से बाहर निकलने की यह कोशिश धीरे धीरे एक खतरे से भरे सफर में बदल जाती है, जहां हर कदम पर उनका इम्तिहान होता है.
View this post on Instagram



