अजमेर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर डकैती का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर मिले

Last Updated:October 18, 2026, 10:43 IST
Ajmer Robbery Case: अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यापारी अनिल माहेश्वरी के घर इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनगर के उत्तर कुमार बोलना निवासी मिट्ठू मलिक के रूप में हुई है. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को हुई इस वारदात के बाद शुरुआती कार्रवाई में छह आरोपियों को पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी रही. अब तक आरोपियों से करीब 3 करोड़ रुपये के जेवर बरामद किए जा चुके हैं. वारदात में इस्तेमाल वॉकी-टॉकी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. पूछताछ के दौरान मिट्ठू मलिक के बारे में जानकारी मिली थी. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए. अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यापारी के घर इनकम टैक्स अफसर बनकर डकैती मामले में 8वें आरोपी की हुई गिरफ्तारी
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी के घर डकैती डालने के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनगर के उत्तर कुमार बोलना निवासी मिट्ठू मलिक के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपये के जेवर भी बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए वॉकी-टॉकी और एक बाइक भी जब्त की गई है.
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर जांच कर रही है. इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तेजी से कार्रवाई शुरू की थी. शुरुआती कार्रवाई में छह आरोपियों को वारदात के पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश जारी रखी और अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
9 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट व्यापारी के घर डाली थी डकैती
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट व्यापारी अनिल माहेश्वरी के घर बदमाश इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बनकर पहुंचे थे. आरोपियों ने अधिकारी होने का झांसा देकर घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए. पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में छह आरोपियों को महज पांच घंटे के भीतर पकड़ लिया था. इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश और वारदात से जुड़े सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी रखी गई.
पूछताछ में सामने आया मिट्ठू मलिक का नाम
एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में पहले अमित कुमार, रविकांत उर्फ रवि, नकुल और तरूराम समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान पूछताछ में मिट्ठू मलिक के बारे में जानकारी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को गिरफ्तार किए गए मिट्ठू मलिक को अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए.
3 करोड़ के जेवर बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में आरोपियों से करीब 3 करोड़ रुपये के जेवर बरामद किए हैं. वारदात में इस्तेमाल किए गए वॉकी-टॉकी और बाइक भी जब्त की गई है. पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर वारदात से जुड़े अन्य कड़ियों की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डकैती की योजना कैसे बनाई गई थी और इसमें अन्य किन लोगों की भूमिका रही. पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 18, 2026, 10:43 IST



