अजित कुमार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, रेसिंग के दौरान बेकाबू हुई कार, बाल-बाल बची जान

Last Updated:August 23, 2026, 20:01 IST
साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अजित कुमार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं. एक्टर की जान बाल-बाल बची है. वह सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं अपने कार रेसिंग के जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. वह लंबे समय से प्रोफेशनल मोटरस्पोर्ट्स में हिस्सा लेते आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हाल ही में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया, इस हादसे में एक्टर बाल-बाल बचे है.
ख़बरें फटाफट
एक्टर के साथ हुआ बड़ा हादसा
नई दिल्ली. साउथ स्टार अजित कुमार कार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए. यूरोप में उनके इस एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं. लेकिन खबर है कि एक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं. हादसा काफी भयानक बताया जा रहा है.
अजित कुमार का साउथ में अपना एक अलग ही जलवा है. अपने एक्टिंग करियर के अलावा वह अपनी कार रेसिंग के जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. फिल्म गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) स्टार अजित कुमार की कई फोटो और वीडियो भी काफी वायरल होती रहती हैं, जिसमें वो रेसिंग ट्रैक पर नजर आते हीं. इन दिनों वह मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े एक हादसे की वजह से फिर से चर्चा में आ गए हैं.
अजित कुमार हुआ भयंकर एक्सीडेंट
साउथ के जाने माने एक्टर अजित कुमार की यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट के दौरान उनकी रेसिंग कार का एक्सीडेंट हो गया. ये एक्सीडेंट काफी भयान बताया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद अजित कुमार पूरी तरह ठीक है. उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में अजित कुमार पूरी तरह ठीक है, उन्हें कोई गंभीर चोट भी नहीं आई है. इस हादसे के बाद वह बाल-बाल बचे हैं. रेसिंग के दौरान कार बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराने के बाद ये हादसा हुआ.
फैंस को मिली राहत
कहा जा रहा है कि हादसा काफी भयानक था, लेकिन अजित कुमार को इस दौरान कहीं कोई चोट नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो रेस के दौरान उनकी कार की तेज रफ्तार का बैलेंस बिगड़ा, जिसे वह संभाल नहीं पाए और वो उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई. इसके बाद से ही फैंस काफी परेशान हैं. लेकिन राहत की खबर मिलने के बाद से फैंस की जान में जान आ गई है.
बता दें कि ये पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी अजित कुमार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुके हैं. उस दौरान भी फैंस की चिंता बढ़ गई थी. लेकिन इसके बाद भी अजित की रेसिंग को लेकर जूनन कम नहीं हुआ.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 20:01 IST



