अब सेंसर बताएंगे कब भर गया कूड़ेदान, जोधपुर स्टेशन पर लग रहे स्मार्ट डस्टबिन

Last Updated:November 07, 2026, 12:05 IST
Jodhpur Railway Station Smart Dustbin News: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कचरा प्रबंधन को हाईटेक बनाने के लिए 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट डस्टबिन स्थापित किया जा रहा है. इसमें लगे सेंसर, जीपीएस ट्रैकिंग और आईओटी आधारित अलर्ट के जरिए कचरा भरने पर अधिकारियों को रियल टाइम जानकारी मिलेगी. कचरे को कॉम्पैक्ट करने से इसकी संग्रहण क्षमता 5 से 8 गुना तक बढ़ेगी. मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इससे यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर. रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ओर से आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. इसी कड़ी में यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले एनएसजी-2 श्रेणी के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट डस्टबिन स्थापित किया जा रहा है. इस पहल से स्टेशन परिसर में कचरे के संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.
स्मार्ट डस्टबिन की सबसे खास सुविधा इसमें लगाए गए सेंसर हैं, जो लगातार कचरे के भराव स्तर की निगरानी करेंगे. जैसे ही डस्टबिन निर्धारित क्षमता के करीब पहुंचेगा, संबंधित अधिकारियों को रियल टाइम अलर्ट मिल जाएगा. इससे सफाईकर्मियों को समय पर कचरा उठाने की जानकारी मिल सकेगी और डस्टबिन के ओवरफ्लो होने की समस्या को कम किया जा सकेगा.
कचरे को दबाकर बढ़ेगी संग्रहण क्षमताइस आधुनिक डस्टबिन में कचरे को संपीड़ित यानी कॉम्पैक्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से कचरे को दबाकर कम जगह में अधिक मात्रा में एकत्रित किया जा सकेगा. रेलवे के अनुसार इसकी प्रभावी संग्रहण क्षमता पारंपरिक कूड़ेदानों की तुलना में लगभग 5 से 8 गुना तक अधिक होगी. इससे बार-बार कचरा उठाने की आवश्यकता भी कम हो सकेगी.
GPS ट्रैकिंग और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधास्मार्ट बिन में फिल लेवल सेंसर, जीपीएस ट्रैकिंग और रियल टाइम अलर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा आईओटी (IoT) आधारित मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कचरा संग्रहण करने वाली टीमों को डस्टबिन की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी. इसकी मजबूत संरचना मौसम के प्रभावों से भी सुरक्षित रखने में मददगार होगी.
स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मंडल की पहलमंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखना मंडल की प्राथमिकता है. जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट बिन की स्थापना से कचरा प्रबंधन को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाया जा सकेगा. सेंसर और रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए कचरे का समय पर संग्रहण सुनिश्चित होगा.
यात्रियों को मिलेगा स्वच्छ वातावरणस्मार्ट डस्टबिन की स्थापना से स्टेशन परिसर में कचरा फैलने, डस्टबिन के भर जाने और गंदगी की समस्या में कमी आने की उम्मीद है. रेलवे मंडल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराना है. आधुनिक तकनीक के इस उपयोग से जोधपुर रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 07, 2026, 12:05 IST



