Rajasthan

अलवर में 3 दोस्तों की मौत या साजिश? तेज रफ्तार कार ने कुचला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Last Updated:September 13, 2026, 11:10 IST

Alwar Road Accident: अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर नाले के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि नाले की करीब 5 फीट ऊंची दीवार ढह गई और कार के दोनों एयरबैग खुल गए. एक युवक उछलकर नाले में जा गिरा. मृतकों की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटू, युवराज उर्फ युवी और हिमांशु के रूप में हुई है. परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई साजिश बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि कार में 4 से 5 युवक सवार थे, जो वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस हादसे के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.अलवर में 3 दोस्तों की मौत, कार की टक्कर या साजिश? परिजनों ने उठाए सवालZoom अलवर में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्करमें तीन दोस्तों की मौत पर बवाल

अलवर. अरावली विहार थाना क्षेत्र मोती नगर नाले के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि नाले की 5 फीट ऊंची दीवार ध्वस्त हो गई. टक्कर के बाद एक युवक भी उछलकर नाले में जा गिरा. घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गया. परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते तीनों युवकों की हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी सीओ राजेश कसाना और अरावली विहार थाना प्रभारी सुनील टांक ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटू पुत्र बजरंग सिंह राजपूत निवासी चोर डूंगरी, युवराज उर्फ युवी पुत्र नेमीचंद सैनी निवासी तहसीलदार कॉलोनी, चोर डूंगरी और हिमांशु पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी काला कुआं के रूप में हुई है. तीनों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

मृतक युवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता नेमीचंद सैनी ने जिला अस्पताल में कहा कि साजिश के तहत बच्चों की हत्या कर दी गई. युवराज दो दोस्तों के साथ बाइक पर मोती नगर स्थित रिश्तेदार प्रेमचंद के घर जा रहा था. युवराज का कॉलोनी के ही कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था, जिसमें सचिन मीणा निवासी तहसीलदार कॉलोनी व अन्य शामिल हैं. जिस कार से बाइक को टक्कर मारी गई, वह भी सचिन मीणा के नाम पर ही रजिस्टर्ड बताई जा रही है. परिजनों का दावा है कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई.

हादसे के बाद कार पर सवार 4 से 5 लोग हो गए फरार

कार में 4 से 5 युवक सवार थे, जो वारदात के बाद वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. हादसे की खबर मिलते ही देर रात सामान्य अस्पताल में मृतकों के परिजनों और रिश्तेदार जमा हो गए. परिजनों ने बताया कि युवराज 10वीं तक पढ़ा और ताइक्वांडो का खिलाड़ी था और होटल में काम करता था. जबकि जितेंद्र तीन भाइयों में बीच का था और 8वीं तक पढ़ाई के बाद होटल व रंगोली गार्डन में काम संभालता था. हिमांशु दो भाइयों में बड़ा था और पेशे से भजन गायक यानी सिंगर था. तीनों बचपन से ही गहरे दोस्त थे और ज्यादातर समय साथ बिताते थे.

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार दोनों एयर बैग खुल गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काली मोरी फाटक की तरफ से बाइक और कार दोनों अत्यधिक तेज रफ्तार में लक्ष्मी नगर की ओर जा रहे थे. आगे बाइक थी और ठीक पीछे कार. काली मोरी जीएसएस के पीछे बाउंड्री के कोने पर एक तीखा घुमाव था, जिसके दूसरी तरफ गहरा नाला है. घुमाव पर तेज रफ्तार बाइक जैसे ही अनियंत्रित हुई, पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.  तेज धमाके के साथ कार नाले की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार ढह गई और परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार नाले में जा गिरे. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए. अब पुलिस दोनों एंगलों से जांच करने में जुटी हुई है. पुलिस हादसे की स्थितियों के साथ-साथ परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है. पुलिस कार के मालिक, उसमें सवार लोगों और मृतकों के पुराने विवाद से जुड़े मामलों को खंगाल रही है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 11:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj