Entertainment

असली डकैत के साथ रहा था ये स्टार एक्टर, हर पल मंडराता था खतरा, खुद सुनाया था रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

Last Updated:September 15, 2026, 04:01 IST

मनोज बाजपेयी अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अपने हर किरदार को पर्दे पर रियल दिखाने के लिए उसमें जान फूंक देते हैं. लेकिन एक फिल्म के दौरान उन्हें कुछ ऐसा एक्सपीरियंस मिला था, जिसे सुनकर आज भी लोगों को हैरानी होती है. फिल्म की तैयारी के दौरान मनोज एक असली डकैत के साथ वक्त बिताते थे. वह डकैत उनके साथ कार में भी सफर करता था और हर वक्त बेहद सतर्क रहता था. कभी ड्राइवर से तेज गाड़ी चलाने को कहता, तो अगले ही पल धीरे करने की हिदायत देता.

ख़बरें फटाफट

असली डकैत के साथ रहा था ये स्टार एक्टर, हर पल मंडराता था खतराZoom हर रोल में फूक देते हैं जान

नई दिल्ली. बॉलीवुड के शानदार एक्टर मनोज बाजपेयी का एक्टिंग में कोई सानी नहीं है. वह अपने किरदारों में जान डालने के लिए जाने जाते हैं.अपने हर किरदार पर वह खूब मेहनत करते हैं. फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में भी अपने रोल के लिए उन्होंने जी जान लगा दी थी. इस फिल्म के लिए वह असली डकैत मान सिंह को करीब से देखने और उन्हें समझने के लिए उनके साथ भी रहे थे.

इस बात का खुलासा खुद मनोज बाजपेयी ने कपिल शर्मा के शो में किया था. उनका एक पुराना वीडियो क्लिप फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज ने अपने साथ हुए इस किस्से का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था उनका वो पल वो आज तक भूल नहीं पाए हैं.

रोल के लिए डकेत संग गुजारे थे दिन

वायरल हो रहे इस वीडियो में कपिल शर्मा ने मनोज बाजपेयी से पूछा था कि क्या कभी उनका किसी डकैत से सामना हुआ है.इस सवाल के सुनते ही उन्होंने अपना पुराना एक्सपीरियंस शेयर किया. मनोज ने बताया कि ‘बैंडिट क्वीन’ के दिनों को वह अब तक नहीं भूल पाए हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने उन्हें डकैत मान सिंह को करीब से देखने और उसके तौर-तरीकों को समझने की जिम्मेदारी दी थी.इसलिए वह डकेत मान सिंह को फॉलो करते थे और उसके साथ वक्त भी बिताते थे. पैकअप के बाद टीम के लौटते हुए अंधेरा हो जाता था, तब भी मान सिंह उनके साथ गाड़ी में आता था.

मनोज बाजपेयी ने सुनाया यादगार किस्सा

डकेत संग गाड़ी में ही करना पड़ता था सफर

मनोज बाजपेयी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि मान सिंह गाड़ी में आम लोगों की तरह आराम से नहीं बैठता था. वह हर वक्त बेहद सतर्क रहता था और आसपास की एक्टिविटी पर नजर रखता था.वो बहुत ही एक्टिव इंसान था.मान सिंह कभी ड्राइवर से तेज गाड़ी चलाने के लिए कहता, तो कभी अचानक गाड़ी की स्पीड कम करने को कह देता था. पूछने पर मनोज ने बताया कि वह पुरानी दुश्मनी कभी भी सामने आ सकती है. इसलिए वह सफर के दौरान भी पूरी तरह सतर्क रहता था. वह किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेता था.

बता दें कि मनोज बाजपेयी ने शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में काम किया था. ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी और यह फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित थी. फिल्म में सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया था, जिसे उनके करियर की बेहद यादगार भूमिकाओं में गिना जाता है.फिल्म ने फूलन देवी की जिंदगी के कई बेहद मुश्किल और विवादित पहलुओं को पर्दे पर उतारा था.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 04:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj