Entertainment

‘इंडस्ट्री के लोग डर गए थे कि पोल न खोल दूं’, निक्की वालिया ने किया खुलासा, बॉलीवुड छोड़ टीवी चुनने की बताई वजह

Last Updated:August 30, 2026, 06:13 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस निक्की वालिया ने बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले पर खुलकर बात करते हुए इंडस्ट्री के कई कड़वे सच उजागर किए हैं. उन्होंने बताया कि उस दौर में सेट पर महिलाओं के साथ बदसलूकी, बेतुकी डिमांड और उन्हें किसी वस्तु की तरह देखना बेहद आम बात थी. जब उन्होंने इस टॉक्सिक माहौल के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें तगड़ा विरोध भी झेलना पड़ा. आखिरकार, सिनेमा की इस संस्कृति से दूरी बनाकर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया, जहां उन्हें अपार सफलता और पहचान मिली.

ख़बरें फटाफट

'इंडस्ट्री के लोग डर गए थे कि पोल न खोल दूं', निक्की वालिया ने किया खुलासाZoomनिक्की वालिया ने खोली बॉलीवुड की पोल. (फोटो साभार: Instagram@niki_walia)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की वालिया ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई पर बेबाक बयान दिया है. वह ‘मिस्टर आजाद’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘परदेसी बाबू’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अब एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा से दूरी बनाने की वजह बताते हुए कहा कि बॉलीवुड के टॉक्सिक माहौल के कारण ही उन्होंने फिल्में छोड़ टीवी का रुख किया था. फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनके इस बयान ने हर किसी को चौंका दिया है. निक्की वालिया ने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव होता था.

जूम के साथ बातचीत में निक्की वालिया ने कहा, ‘इंडस्ट्री की बातें तो बाद की हैं, लेकिन उस वक्त महिलाओं से जो चीजें मांगी जाती थीं और लोगों का बात करने का जो लहजा था, वो बहुत परेशान करने वाला था. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को महज एक वस्तु समझने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाते हुए निक्की ने बताया, ‘लोग अक्सर अरे तू क्या, अरे ये क्या या फिर अरे वो आएगी, बुलाओ’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करते थे. यह सब मेरे लिए बेहद चौंकाने वाला था और मैं वहीं बैठकर यह सब सुनती रहती थी. फिल्म इंडस्ट्री की फितरत और मेरी सोच एकदम अलग थी. यहां कोई सही या गलत नहीं है, न मैं पूरी तरह सही थी और न ही वे गलत थे, बस हमारे विचार मेल नहीं खाते थे.’

निक्की वालिया से डर गए थे इंडस्ट्री के लोग

बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले और उसके बाद मिले विरोध पर बात करते हुए निक्की वालिया ने आगे कहा, ‘उस दौरान मुझे इंडस्ट्री से काफी विरोध झेलना पड़ा था. एक हद तक मुझे यह अहसास भी हो गया था कि निक्की, तू तो बाहर निकल गई, लेकिन अब अगर तू काम मांग भी ले, तो इस आर्टिकल के बाद तुझे कोई काम नहीं देने वाला. दरअसल, इंडस्ट्री के लोग डरे हुए थे कि कहीं मैं अंदर के राज न खोल दूं. उनका सोचना था कि कल की आई बच्ची ने इतना बोल्ड बयान दे दिया है, यानी यह किसी से डरती नहीं है और भला मैं डरूं भी क्यों? पहली बात तो यह कि मैं कोई झूठ नहीं बोल रही हूं और न ही किसी का नाम गलत तरीके से घसीट रही हूं.’

फिल्में छोड़ने के बाद टीवी पर बनाई अलग पहचान

बताते चलें कि फिल्में छोड़ने के बाद निक्की वालिया ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. छोटे पर्दे पर कदम रखते ही उन्होंने सुपरहिट धारावाहिकों की झड़ी लगा दी. ‘अस्तित्व… एक प्रेम कहानी’, ‘दिल संभल जा जरा’ और ‘घर एक सपना’ जैसे मशहूर शोज में काम करके उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया. टीवी के इन पॉपुलर शोज ने उन्हें घर-घर में एक जाना-माना और चहेता चेहरा बना दिया.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 30, 2026, 06:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj