त्योहारों पर कोटा में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 734 कैमरों से पूरे शहर पर नजर, अभय कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग

Last Updated:October 28, 2026, 20:27 IST
Kota Festival Security: त्योहारी सीजन को देखते हुए कोटा पुलिस अलर्ट मोड पर है. शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 734 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है. ये कैमरे अभय कमांड सेंटर से जुड़े हैं, जहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर लाइव नजर रखी जा रही है. बाजारों में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के साथ चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है.
ख़बरें फटाफट
कोटा: कोटा में त्योहारी सीजन आने के साथ ही शहर पुलिस भी अलर्ट मोड पर हो गई हैं. कोटा पुलिस ने 734 कैमरे से शहर की निगरानी करने में जुटी हुई है. यह सभी कैमरे कोटा के अभय कमांड सेंटर में लगे हुए हैं. जहां पर कोटा शहर को लाइव देखा जा रहा है त्योहारी सीजन के बीच अधिकतर महिलाएं अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए बाजारों में आती है और उनकी सुरक्षा के लिए यह कैमरे लगाए गए हैं. फेस्टिवल सीजन में किसी प्रकार की अप्रिय घटना, लूटपाट, चोरी-चकारी, गुंडागर्दी, क्राइम जैसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है और शहर की निगरानी करती नजर आ रही है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सोजी लाल मीणा कोटा अभय कमांड सेंटर के प्रभारी ने बता कि कोटा शहर में हमारे 734 कैमरे लाइव चल रहे हैं. मेन-मेन की लोकेशन पर पुलिस निगरानी रखती हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके में हैं, तो इनको भी लगातार कैमरो से देखा जा रहा हैं. इसके लिए अभय कमांड में चार आदमी 24 घंटे मॉनिटरिंग करते रहते हैं.
शहर पुलिस की ओर से एक यूनिट बनायाइसी के साथी ही एक दिव्य दृष्टि ड्रोन है, जिसका भी शहर पुलिस की ओर से एक यूनिट बनाया गया है. इसका पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही उद्घाटन किया था. इसमें पाँच ड्रोन हैं, जो भीड़-भाड़ वाले या जैसे जहाँ अपराध होने की संभावना रहती है, वहाँ इनसे मॉनिटरिंग की जाती हैं. ताकि कोई भी बात हो जाए, तो वो शीघ्र या तो कंट्रोल रूम में सूचित कर देते हैं या संबंधित एसएचओ को सूचित कर देते हैं.
कोटा में शाम को महिला सुरक्षा यूनिट इसके अलावा कोटा में शाम को महिला सुरक्षा यूनिट है, कालिका वो भी गश्त करती है और कोई भी बात होती है, तो कंट्रोल रूम में फोन आने के बाद में तुरंत टीम को इन्फॉर्म करके वहाँ महिला पहुँचा देते हैं. इस पूरे कोटा में 734 कैमरे हैं, जिनमें मेन-मेन जो चौराहे हैं, हॉस्पिटल्स हैं, बस स्टैंड्स जैसे एरिया में लगा रखे हैं.
सिविल में और वर्दी में इनको तैनात करते(ASP) सोजी लाल मीणा ने कहा कि पाँच आदमी अभय कमांड सेंटर में मॉनिटरिंग करते हैं. जैसे कहीं सूचना आती है, वैसे तो हम ही देखते रहते हैं. कई बार हमने ही जैसे कोई लूट की या हथियारों की कार्रवाई की है. पुलिस ने एनडीपीएस की भी कार्रवाई की है. फिर भी अगर कोई सूचना मिलती है और कोई फरियादी यहाँ पे आता है कि तो उसे चेक करवा कर पहचान कर या तो फिर फ्रीज़ करवा देते हैं. फिर उसके बाद में वो संबंधित थाने में जाता है, वहाँ एफआईआर करवाता है और संबंधित आईओ आ 24 घंटे अलर्ट मोड पे. अभी निकट भविष्य में दीपावली का त्योहार आने वाला है. जो कैमरे हैं, उख रर ड्रोन से भी नज़र रख रहे हैं और जो कालिका महिलाएँ हैं, इनको भी सिविल में और वर्दी में इनको तैनात करते रहते हैं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, बचाव कर सकें.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
October 28, 2026, 20:27 IST



