‘कई लोग गिराना चाहते हैं, ‘तुम मेरे हो’ की रिलीज से पहले इमोशनल हुए गुरमीत चौधरी, बिहार के लोगों से मांगा सपोर्ट

Last Updated:October 22, 2026, 23:51 IST
गुरमीत चौधरी अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में उनके साथ ईशा मालवीय लीड रोल में नजर आएंगी. रिलीज से पहले गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को प्राउड बिहारी बताते हुए फैंस से हाथ जोड़कर फिल्म को देखने और सपोर्ट करने की अपील की है. उन्होंने वीडियो में यह भी दर्द बयां किया कि कई लोग उन्हें नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने बिहार के लोगों पर पूरा भरोसा है.
ख़बरें फटाफट
गुरमीत चौधरी ने बिहार के लोगों से की खास अपील. (फोटो: Instagram@guruchoudhary)
नई दिल्ली. मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी नई फिल्म ‘तुम मेरे हो’ लेकर आ रहे हैं. इसमें ईशा मालवीय भी लीड किरदार में दिखेंगी. यह मूवी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले अब गुरमीत चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों से ‘तुम मेरे हो’ को सपोर्ट करने की बात कही है. उन्होंने यही भी कहा कि इस मूवी को बहुत मेहनत लगी है.
गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर कहते हैं, ‘प्रणाम बिहार मेरी फिल्म तुम मेरे हो 23 अक्टूबर यानी कल रिलीज हो रही है. सबसे पहले मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मेरी फिल्म का प्रमोशन बिहार से शुरू हुआ है. जो रिस्पॉन्स मुझे मिल रहा है, वो कमाल का है. हर किसी ने मुझे फोन किया है. पटना में जो प्रमोशन हुआ वो बहुत अच्छा रहा.’
View this post on Instagram



