‘कमल का फूल हमारी भूल’, राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़ सकती है मुश्किल, स्वर्ण न्याय मंच चलाएगा अभियान

Last Updated:August 28, 2026, 19:19 IST
Rajasthan Nikay Chunav Sawarn Nyay Manch : राजस्थान में 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ गई है. राजपूत करणी सेना की अगुवाई वाले स्वर्ण न्याय मंच ने बीजेपी के खिलाफ ‘कमल का फूल हमारी भूल’ अभियान चलाने का ऐलान किया है. मंच के अध्यक्ष महिपाल मकराना के मुताबिक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करेंगे. मंच का कहना है कि यूजीसी रोल बैक के मुद्दे पर बीजेपी सरकार से नाराजगी है. मंच उन्हीं प्रत्याशियों का समर्थन करेगा, जो इस मुद्दे पर शपथ पत्र देंगे. जरूरत पड़ने पर ऐसे उम्मीदवारों को निर्दलीय मैदान में उतारने की बात भी कही गई है.
ख़बरें फटाफट
BJP के लिए बढ़ी मुश्किल, निकाय चुनाव में घर-घर पहुंचेगा कमल का फूल हमारी भूल अभियान, जानें क्या है पूरा मामला
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़ सकती है मुश्किल, स्वर्ण न्याय मंच चलाएगा ‘कमल का फूल हमारी भूल’ अभियान
जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले अब राजपूत करणी सेना की अगुवाई वाले स्वर्ण न्याय मंच ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है. यूजीसी के मुद्दे को लेकर बीजेपी से नाराज चल रहे इस मंच ने निकाय चुनाव में ‘कमल का फूल हमारी भूल’ अभियान चलाने का ऐलान किया है.
स्वर्ण न्याय मंच की ओर से कहा गया है कि अभियान के तहत लोगों के घर-घर जाकर बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील की जाएगी. मंच का कहना है कि यूजीसी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार ने उनके साथ धोखा किया है और इसी नाराजगी को अब चुनाव में सामने लाया जाएगा.
घर-घर जाकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार की तैयारीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में स्वर्ण न्याय मंच बीजेपी के खिलाफ अभियान चलाएगा. उन्होंने कहा कि मंच से जुड़े लोग घर-घर जाएंगे और लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करेंगे. मकराना के मुताबिक, इस चुनाव में मंच किसी एक पार्टी के सभी उम्मीदवारों का समर्थन नहीं करेगा. उनका कहना है कि जिन प्रत्याशियों की ओर से यूजीसी रोल बैक के मुद्दे पर शपथ पत्र दिया जाएगा, मंच उन्हीं का समर्थन करेगा. अगर जरूरत पड़ी तो ऐसे उम्मीदवारों को निर्दलीय मैदान में उतारने का विकल्प भी रखा गया है.
यूजीसी मुद्दे पर बीजेपी से नाराजगीमहिपाल मकराना ने अपनी नाराजगी की वजह यूजीसी के मुद्दे को बताया है. उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार ने इस मामले में स्वर्ण न्याय मंच के साथ धोखा किया. इसी वजह से अब मंच ने निकाय चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है. मंच की तरफ से साफ किया गया है कि उसका समर्थन उन्हीं प्रत्याशियों को मिलेगा, जो यूजीसी रोल बैक के मुद्दे पर लिखित शपथ पत्र देंगे. यानी उम्मीदवार को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ करनी होगी. इसके बाद ही मंच उसके समर्थन पर फैसला करेगा.
स्वर्ण न्याय मंच में कई संगठन शामिलस्वर्ण न्याय मंच को अगड़ी जातियों का मंच बताया गया है. इसकी अगुवाई राजपूत करणी सेना के साथ सेना परशुराम सेना और ब्राम्हण महासभा जैसे संगठन कर रहे हैं. ऐसे में निकाय चुनाव में मंच की ओर से चलाया जाने वाला अभियान बीजेपी के लिए राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है. राजस्थान में 11 सितंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. ऐसे में चुनाव से ठीक पहले किसी संगठन की ओर से घर-घर जाकर बीजेपी के खिलाफ वोट की अपील करने का ऐलान पार्टी के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम हो सकता है. खासकर उन इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है, जहां इन संगठनों का स्थानीय स्तर पर प्रभाव है.
जयपुर में लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया
महिपाल मकराना ने जयपुर में हुई अपनी रैली का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि रैली के दौरान लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है. मकराना का कहना है कि इस मामले में अब तक पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से भी नाराजगी है. उन्होंने इस मुद्दे को भी अपनी बात रखते हुए सामने रखा.
अब निगाहें 11 सितंबर के मतदान परस्वर्ण न्याय मंच के इस ऐलान के बाद निकाय चुनाव में बीजेपी के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो सकती है. मंच ने साफ कर दिया है कि वह अपने मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है. यूजीसी रोल बैक को लेकर शपथ पत्र देने वाले उम्मीदवारों को समर्थन और जरूरत पड़ने पर निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की बात कही गई है. अब देखना होगा कि 11 सितंबर को होने वाले मतदान में ‘कमल का फूल हमारी भूल’ अभियान का कितना असर दिखाई देता है. फिलहाल मंच के ऐलान के बाद निकाय चुनाव की सियासत और गरमा गई है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 28, 2026, 19:19 IST



