Rajasthan

RBSE Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 16 फरवरी से, सुबह 10:30 बजे से होगा पेपर

Last Updated:November 07, 2026, 12:57 IST

RBSE Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी को शुरू होंगी. लेकिन बोर्ड ने टाइम में बदलाव किया है.
 राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 16 फरवरी से, एग्जाम टाइम बदलाZoomRBSE Board Exam 2027: डेट शीट पिछले साल दिसंबर में आई थी.

RBSE Board Exam 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की शुरुआत 16 फरवरी से होगी. बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का डिटेल टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है. 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में RBSE ने एक अहम बदलाव किया है. अब परीक्षाएं सुबह 8 बजे की जाए सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी.

पिछले साल राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं. जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त हुई थीं. इसके बाद बोर्ड ने 24 मार्च को कक्षा 10 के परिणाम और 31 मार्च को कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए थे.

बोर्ड परीक्षा 2027 मॉडल पेपर जारी

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं. छात्र इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड डेट शीट कब आएगी?

राजस्थान बोर्ड ने अभी सिर्फ परीक्षा शुरू होने की तारीख बताई है, पूरी डेट शीट नहीं जारी की है. इसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा. पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की पूरी डेट शीट दिसंबर में आई थी. उससे पहले 2025 के एग्जाम की डेट शीट जनवरी में आई थी. इस बार भी डेट शीट दिसंबर में ही जारी होने की उम्मीद है.

About the AuthorPraveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with Hindi, where he works on the Education & Ca…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 07, 2026, 12:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj