कांग्रेस की बैठक के दौरान बड़ा हादसा, टेंट संभालते समय करंट लगने से 2 की मौत, 15 लोग झुलसे

Last Updated:October 21, 2026, 16:58 IST
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. रेंनदा गांव में कांग्रेस पार्टी की चुनावी बैठक चल रही थी, तभी अचानक आई तेज आंधी के कारण बैठक स्थल पर लगा टेंट उड़ने लगा. टेंट को संभालने की कोशिश के दौरान वहां हड़कंप मच गया, जब टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. इस भयानक हादसे में करंट की चपेट में आने से मोहन और अर्जुन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए.
प्रतापगढ़. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रेंनदा गांव में कांग्रेस की चुनावी बैठक के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में मोहन मीणा और अर्जुन मीणा की जान चली गई. तेज हवा के कारण बैठक स्थल पर लगा टेंट उड़ने लगा था. इसे संभालने के दौरान टेंट के लोहे के पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गए और करंट फैल गया.
About the AuthorLocation :
Pratapgarh,Rajasthan
First Published :
October 21, 2026, 16:53 IST



