कांग्रेस से टिकट चाहिए? गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया QR कोड, ऐसे करें आवेदन

Last Updated:October 05, 2026, 10:35 IST
Rajasthan Panchayati Raj Chunav Congress QR Code Application: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता और कार्यकर्ता अब डिजिटल तरीके से अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया है. इच्छुक दावेदारों को क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन में मांगी गई जानकारी देने के बाद उनकी दावेदारी पार्टी तक पहुंचेगी. कांग्रेस इन आवेदनों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों की जानकारी जुटाएगी और आगे टिकट चयन को लेकर मंथन करेगी. चुनाव से पहले पार्टी की इस कवायद को संगठन को सक्रिय करने और मजबूत दावेदारों की पहचान करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों के लिए क्यूआर कोड के जरिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है
जयपुर. राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है. चुनाव से पहले पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के पदों पर टिकट के लिए दावेदारी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद की है. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक डिजिटल व्यवस्था तैयार की है. इच्छुक उम्मीदवार अब कांग्रेस से टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन कर सकेंगे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के लिए क्यूआर कोड जारी किया है. डोटासरा ने इच्छुक उम्मीदवारों से क्यूआर कोड स्कैन करके अपना आवेदन करने की अपील की है. उन्होंने इस संबंध में जानकारी अपने एक्स हैंडल पर भी साझा की है. पार्टी की ओर से शुरू की गई यह प्रक्रिया जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए होगी.
आगामी पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य हेतु इच्छुक कांग्रेस के उम्मीदवार दिए गए QR Code को स्कैन कर आवेदन करें। https://t.co/8SV0l5nYs6



