Entertainment

कैटरीना कैफ का सपोर्ट कर सलमान ने लूटी वाहवाही, अब विवेक ओबेरॉय ने दिया रिएक्शन-‘नेगेटिव में पड़ना ही क्यों है’

Last Updated:September 23, 2026, 12:14 IST

हाल में ही बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने ट्रोलिंग को लेकर खूब सुनाया था. एक्टर के बयान पर नेहा धूपिया से लेकर कई सितारों ने सपोर्ट भी किया था. अब विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन आया है.कैटरीना कैफ का सपोर्ट कर सलमान ने लूटी वाहवाही, अब विवेक ओबेरॉय ने कही ये बातZoomImage: Insta@vivekoberoi/Biggboss20

हाल में ही सलमान खान ने बिग बॉस 20 में ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और ऐज को लेकर ताने मारने वाले लोगों पर निशाना साधा. वह काफी गुस्से में नजर आए और ट्रोलर्स की क्लास लगा दी. इसके बाद बॉलीवुड में नेहा धुपिया, मीका सिंह से लेकर रोहित शेट्टी समेत तमाम सितारों ने उन्हें सपोर्ट किया. कुछ ने तो कहा कि जिस तरह से सलमान खान ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई है वह सिर्फ भाईजान ही कर सकते हैं. अब विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन भी सामने आया है. वो विवेक जिनका कभी सलमान खान से 36 का आंकड़ा रहता था.

सलमान खान ने वीकेंड के वार पर ट्रोलर्स को कसकर डांट लगाई थी. वह इतना गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपनी जैकेट, कैप और टीशर्ट तक उतार दी. उन लोगों को सुनाया जो उन्हें बूढ़ा बूढ़ा कहकर मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि हां वह 60 साल के हो गए हैं. अब विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के बयान और तरीके पर रिएक्ट करते हुए कहा:

ट्रोलिंग करना भी नहीं चाहिए. ट्रोलिंग नेगेटिव चीज है. पॉजिटिव काम इतने हैं लाइफ में करने के लिए, क्या नेगेटिव में पड़े हो.

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की लड़ाई की जड़विवेक ओबेरॉय ने भी ट्रोलिंग करने वालों को ही ताना मारा है. मगर उनका तरीका अलग था और उन्होंने तो ऐसी चीजों पर ध्यान देने से ही मना कर दिया. बता दें सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का सालों से बैर है. ये विवाद 2003 का है जब विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उन्हें 41 बार फोन करके गालियां दीं और धमकाया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विवेक और ऐश्वर्या की बढ़ती नजदीकियां से सलमान खान नाराज थे और इसलिए दोनों में लड़ाई भी हुई थी.

कैटरीना कैफ को किया था सपोर्ट?सलमान खान ने पैप्स, ट्रोलर्स और फोटोग्राफर्स को भी लताड़ लगाई थी. एक्टर ने नाराजगी जताई थी जिस तरह पैप्स हीरोइने के बैक पर कैमरा जूम करते हैं. साथ ही प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस के बढ़े वजन को लेकर भी जिस तरह मुद्दा बनाया जाता है, उसपर भी एक्टर ने रिएक्ट किया था. सलमान खान के इस बयान को कैटरीना कैफ से भी जोड़कर देखा गया था.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 23, 2026, 12:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj