कैसे हुई थी पहली मुलाकात , फिर प्यार और आखिर में शादी, ऐसे एक-दूजे के हुए थे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

Last Updated:August 30, 2026, 23:54 IST
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़िया हैं, जिनके चर्चे अक्सर फिल्मी गलियारों में होते रहते हैं. दोनों के साथ में काम करने को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं. ऐसे ही कपल हैं, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल. वह बॉलीवुड के चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई. दोनों की बातचीत कैसे हुई. आज भी लोग दोनों की जोड़ी को साथ किसी फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
ख़बरें फटाफट
विक्की कैटरीना की हिट जोड़ी
नई दिल्ली. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों ने भले ही आजतक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया. लेकिन आज भी उनके फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब है. दोनों ने डेटिंग के बाद काफी समय बिताने के बाद दिसंबर 2021 में शादी की थी. उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था.
दोनों की पहली मुलाकात और फिर धीरे-धीरे बढ़ती नजदीकियों के अक्सर बॉलीवुड में चर्चे होते थे. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक छिपाकर रखा. फिर बाद में दिसंबर साल 2021 में दोनों ने शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया. आइए जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी और दोनों की पहली बातचीत कैसे शुरू हुई थी.
यूं शुरू हुई थी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बातचीत
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर प्रेम कहानियों में से एक है. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था.विक्की कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैटरीना कैफ के साथ उनकी पहली मुलाकात साल 2019 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी.ये शो विक्की होस्ट कर रहे थे,इसी शो में कैटरीना परफॉर्म करने वाली थीं. इसी दौरान दोनों की बैकस्टेज मुलाकात हुई और पहली बार दोनों ने आमने-सामने आकर बात की थी. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में कैटरीना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी और विक्की कौशल की जोड़ी फिल्मों में अच्छी लगेगी. इसके बाद दोनों का मिलना जुलना होता रहा. फिर दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
डेटिंग की अफवाहों से शादी तक ऐसा रहा सफर
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते की शुरुआत से ही फिल्मी गलियारों में चर्चा होती रही. दोनों को लेकर लंबे समय तक सिर्फ कयास लगाए जाते रहे. पहली बार दोनों के करीब आने की खबरें सामने आने के बाद फैंस की नजरें इस जोड़ी पर टिक गई थीं. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में कैटरीना ने विक्की के साथ अपनी जोड़ी को लेकर कहा था कि लोग हमें साथ में पसंद करेंगे. खुद विक्की जब शो में पहुंचे तो वह कैटरीना की बात सुनकर हैरान थे. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आने लगीं.
बता दें कि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट्स और सार्वजनिक मौकों पर उनकी नजदीकियों ने अफवाहों को और हवा दी. आखिरकार दिसंबर 2021 में दोनों ने राजस्थान में शाही अंदाज में शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया. आज कैटरीना और विक्की बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 30, 2026, 23:54 IST



