Entertainment

रूहबाबा, छोटा पंडित और मंजुलिका दिखे साथ, ‘भूल भुलैया 4’ की पक रही खिचड़ी? वीडियो देखते ही लगी फैंस को भनक

Last Updated:November 01, 2026, 20:10 IST

भूल भुलैया 3 के दो साल पूरे होने पर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और राजपाल यादव का एक मजेदार रीयूनियन वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस ने भूल भुलैया 4 का इशारा बताया है.रूहबाबा, छोटा पंडित और मंजुलिका दिखे साथ, 'भूल भुलैया 4' की पक रही खिचड़ी? Zoom

नई दिल्ली. लोकप्रिय ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म को सिनेमा प्रेमियों के बीच आए दो साल हो चुके हैं. रविवार के इस खास मौके पर, कार्तिक यानी ‘रूह बाबा’ ने ओरिजिनल ‘मंजुलिका’ विद्या बालन और ‘छोटा पंडित’ राजपाल यादव के साथ फिर से मिलने का फैसला किया. कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे तीनों एक गैस स्टेशन पर नजर आ रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत में कार्तिक ‘रूह बाबा’ के गेटअप में एक जोशीले गाने पर थिरकते हुए दिखते हैं. इसके बाद, ‘मंजुलिका’ के अवतार में विद्या भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं. फिर, ‘छोटा पंडित’ के लुक में राजपाल यादव भी कार से बाहर आते हैं और इस छोटे से रीयूनियन का हिस्सा बन जाते हैं.

‘भूल भुलैया 3’ के दो सालइस शानदार वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, “गैस स्टेशन पर रूह बाबा, मंजुलिका और छोटा पंडित का रीयूनियन! भूलभुलैया 3 के क्रेज के 2 साल पूरे.” उन्होंने कमेंट सेक्शन में यह भी बताया, “छोटा पंडित एसी चालू ही छोड़ गया था.”

क्या बोले फैंसइस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “रूह बाबा सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक एहसास है. दो साल बीत गए, लेकिन इसका क्रेज आज भी बरकरार है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “रूह बाबा हमेशा सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं.”

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj