खान परिवार में बप्पा का भव्य स्वागत, सलमान खान का बंडाना लुक देख फैंस हुए क्रेजी, याद आया ‘जीने के हैं चार दिन’

Last Updated:September 15, 2026, 07:07 IST
Salman Khan bandana look for Ganesh Chaturthi 2026: गणपति उत्सव के बीच सलमान खान का एक अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. भाईजान को देखने के बाद फैंस को उनका पुराना दौर याद आ गया. फिटनेस से लेकर लुक तक, हर चीज ने खूब ध्यान खींचा. सोहेल खान के घर बप्पा की आरती में पहुंचे सलमान ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. आखिर ऐसा क्या खास था?सलमान खान का बंडाना लुक देख फैंस को फिल्म ‘वांटेड’ की याद आ गई.
नई दिल्ली. मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर खान परिवार में भी जश्न का माहौल है. सोमवार शाम सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के मुंबई स्थित घर गणपति आरती में शामिल होने पहुंचे. जैसे ही भाईजान की एंट्री हुई, पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. सलमान ने भी घर के अंदर जाने से पहले रुककर तस्वीरों के लिए पोज दिए. इस दौरान उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
सलमान खान इस बार बेहद कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने लाइट ब्लू चेक शर्ट के साथ व्हाइट वॉश्ड डेनिम जींस पहनी थी. आमतौर पर टोपी में नजर आने वाले सलमान ने इस बार सिर पर बंडाना बांधा था. साथ ही वह क्लीन शेव लुक में दिखे.
फैंस को याद आया ‘जीने के हैं चार दिन’
भाईजान के इस अंदाज ने फैंस को उनके पुराने गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ की याद दिला दी. गाने में भी सलमान बंडाना लुक में नजर आए थे. यही वजह है कि जैसे ही गणपति उत्सव से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए, फैंस ने पुराने दौर को याद करना शुरू कर दिया.
‘भाई इज बवाल’ बोले फैंस
सलमान के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने उनके गणपति पहुंचने का वीडियो शेयर करते हुए उनके लुक की तारीफ की और ‘वांटेड’ के दिनों की याद आने की बात कही. वहीं, एक अन्य यूजर ने उनकी फिटनेस देखकर लिखा कि उनका शेप और लुक शानदार है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Salman Khan arrives at the residence of his brother and actor Sohail Khan for the Ganesh Chaturthi celebrations. https://t.co/zC3Ebbpjmp



