Rajasthan

गजब रहा फतेहपुर नगर परिषद सभापति का चुनाव, ससुर और पति के बाद अब बहू के हाथ में आई कमान

Last Updated:September 22, 2026, 16:13 IST

फतेहपुर नगर परिषद में निर्दलीय से बीजेपी प्रत्याशी बनीं अंजू भिंडा नई सभापति चुनीं गईं हैं. अंजू भिंडा को 55 में से 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 25 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. फतेहपुर में इस पद पर परिवार की चौथे व्यक्ति की एंट्री है. पार्टी द्वारा पार्षद का टिकट काटे जाने के बाद भी अंजू निर्दलीय जीतीं और फिर बीजेपी के टिकट पर सभापति का चुनाव में भी जीत अपने नाम की.गजब रहा फतेहपुर नगर परिषद सभापति का चुनाव, ससुर-पति के बाद बहू के हाथ में कमानZoom

सीकर. फतेहपुर नगर परिषद में अंजू भिंडा सभापति चुनीं गई हैं. सभापति के चुनाव में उन्हें कुल 55 में से 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 25 वोट मिले. गजब बात ये है कि फतेहपुर नगर परिषद में ससुर और पति के बाद अब बहू के हाथ में कमान आई है.

खास बात यह है कि अंजू भिंडा को इस बार बीजेपी ने पार्षद का टिकट नहीं दिया था. इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर पार्षद बनीं. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें सभापति पद का उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव जीत लिया.

भिंडा परिवार का फतेहपुर की राजनीति में लंबा इतिहास

अंजू भिंडा फतेहपुर के पूर्व पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा की पत्नी हैं. मधुसूदन भिंडा के पिता बनवारी लाल भिंडा भी फतेहपुर से नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और विधायक भी रहे हैं. भिंडा परिवार की राजनीतिक पकड़ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मधुसूदन भिंडा के भतीजे की पत्नी ललित भी फतेहपुर की पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं.

निर्दलीयों ने बदला समीकरण

फतेहपुर पालिकाध्यक्ष पद के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. भाजपा ने निर्दलीय पार्षद अंजू भिण्डा को प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने पूर्व उपाध्यक्ष निकिता रिणवा को मैदान में उतारा. नगर पालिका के चुनावी समीकरण में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम रही है. नगर पालिका में कांग्रेस के 21, भाजपा के 13 और 21 निर्दलीय पार्षद हैं. ऐसे में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से ही अध्यक्ष पद का समीकरण बदला है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

September 22, 2026, 15:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj