Rajasthan

गैंगस्टर आरजू बिश्नोई पर पुलिस का शिकंजा, पिता को किया गिरफ्तार, तस्करी के आरोप

Last Updated:October 24, 2026, 14:35 IST

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. जिला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. रावला थाना पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अपराध की दुनिया में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब गैंगस्टर के पिता से कड़ाई से पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट और हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. शुरूआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि पिता के जरिए ही गैंगस्टर को आर्थिक मदद और अवैध हथियारों की खेप तक पहुँचाने में मदद मिल रही थी.श्रीगंगानगर: गैंगस्टर आरजू बिश्नोई पर पुलिस का शिकंजा, पिता को किया गिरफ्तारZoom

श्रीगंगानगर. गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के नेटवर्क पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. रावला पुलिस ने गैंगस्टर के पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हथियारों की तस्करी और आर्थिक मदद से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.

पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों रावला इलाके में अवैध हथियार और कारतूस पकड़े गए थे. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के पिता को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आई है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गैंगस्टर को आर्थिक मदद कौन पहुंचा रहा था और हथियारों की तस्करी में किन लोगों की भूमिका है. इस मामले में गैंगस्टर के पिता से लगातार पूछताछ की जा रही है.

इससे पहले भी पुलिस ने आरजू बिश्नोई और कार्तिक जाखड़ के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया था. अब पुलिस इन गिरफ्तारियों और हथियारों की बरामदगी को जोड़कर गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

Location :

Ganganagar,Rajasthan

First Published :

October 24, 2026, 14:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj