घड़साना में बड़ा महापंचायत, ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नई मंडी पहुंचे हजारों किसान, सिंचाई पानी पर आर-पार की लड़ाई

Last Updated:September 10, 2026, 12:44 IST
Sri Ganganagar Kisan Mahapanchayat: श्रीगंगानगर के घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है. किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में नई मंडी पहुंच रहे हैं. खेत बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में धान मंडी के शेड के नीचे महापंचायत आयोजित की जा रही है. किसान पिछले कई दिनों से सिंचाई पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की प्रमुख मांग चार में से दो समूहों को सिंचाई पानी उपलब्ध कराने की है. इसके साथ ही छह महीने के लिए पानी का रेगुलेशन जारी करने की मांग भी उठाई जा रही है. किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा. महापंचायत में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. संयुक्त व्यापार मंडल और बार एसोसिएशन ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है.श्रीगंगानगर के घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज
श्रीगंगानगर. घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन गुरुवार को और तेज हो गया. किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ नई मंडी की ओर कूच कर रहे हैं. किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. धान मंडी के शेड के नीचे आज किसानों की महापंचायत आयोजित की जा रही है. खेत बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में होने वाली इस महापंचायत को लेकर क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह है. आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान पिछले कई दिनों से घड़साना में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की प्रमुख मांग चार में से दो समूहों को सिंचाई पानी उपलब्ध कराने की है. इसके साथ ही किसानों ने छह महीने के लिए पानी का रेगुलेशन जारी करने की मांग भी उठाई है. किसानों का कहना है कि सिंचाई पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से खेती पर सीधा असर पड़ रहा है. ऐसे में सरकार को किसानों की समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए.
किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से घड़साना पहुंच रहे हैं
महापंचायत में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से घड़साना पहुंच रहे हैं. बड़ी संख्या में किसानों के जुटने से नई मंडी में भीड़ बढ़ती जा रही है. किसानों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेगा. महापंचायत के दौरान किसान आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे. आंदोलन को स्थानीय स्तर पर समर्थन भी मिल रहा है. संयुक्त व्यापार मंडल और बार एसोसिएशन ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है. इससे आंदोलनकारी किसानों को और मजबूती मिली है. किसान संगठनों का कहना है कि सिंचाई पानी किसानों की सबसे बड़ी जरूरत है और इस मुद्दे पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए.
सिंचाई पानी के रेगुलेशन और उपलब्धता की लगातार उठा रहे हैं मांग
किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से सिंचाई पानी के रेगुलेशन और उपलब्धता को लेकर मांग उठा रहे हैं. चार में से दो समूहों को पानी देने और छह महीने का रेगुलेशन जारी करने की मांग को लेकर अब किसान सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. महापंचायत में हजारों किसानों के जुटने की संभावना के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. किसानों ने दो टूक कहा है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा. ऐसे में घड़साना की नई मंडी में होने वाली किसान महापंचायत को आंदोलन की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan
First Published :
September 10, 2026, 12:44 IST



