मिशन 2029 की तैयारी में जुटी बीजेपी: युवा, महिला, किसान और OBC समेत 5 बड़े मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान

होमताजा खबरदेश
युवा, महिला, किसान और ओबीसी समेत 5 बड़े मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान
Last Updated:September 10, 2026, 12:56 IST
संगठनात्मक मजबूती को धार देने के लिए BJP ने अपने केंद्रीय ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी हाईकमान ने संगठन की रीढ़ माने जाने वाले पांच प्रमुख मोर्चों के लिए नए प्रभारियों के नामों का आधिकारिक एलान कर दिया है. सामाजिक समीकरणों और चुनावी रणनीति को साधते हुए पार्टी ने युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चों की कमान अपने अनुभवी और कद्दावर नेताओं के हाथों में सौंपी है.बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने अलग-अलग मोर्चों के लिए प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और किसान मोर्चे की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है. पार्टी के फैसले के मुताबिक हरीश द्विवेदी को BJP युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है.
डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चे की प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा संजय भाटिया को बीजेपी ने SC मोर्चे का प्रभारी बनाया है. पार्टी ने बैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं लाल सिंह आर्या को BJP किसान मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है.
इस तरह BJP ने अपने प्रमुख मोर्चों के लिए नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है. युवा, महिला, SC, OBC और किसान मोर्चे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अहम भूमिका निभाते हैं. अब इन मोर्चों की गतिविधियों और संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारियों के पास होगी.
About the Authorराकेश रंजन कुमार
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 10, 2026, 12:28 IST



