घर से निकलते ही हर कुछ कदम पर दिखेंगे गणपति के अलग-अलग रूप, जगह-जगह सजे बाबा गणपति के भव्य दरबार

Last Updated:September 16, 2026, 18:45 IST
Ganesh Chaturthi News: गणपति उत्सव के दौरान शहर में जगह-जगह भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं और भव्य पंडाल सजाए गए हैं. घर से कुछ दूरी पर निकलते ही अलग-अलग रूपों में बाबा गणपति के दर्शन हो रहे हैं. कहीं पारंपरिक स्वरूप तो कहीं विशेष सजावट के साथ गणेश जी की प्रतिमा लोगों का ध्यान खींच रही है. श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं और उत्सव का आनंद ले रहे हैं.
कोटा की गलियों और चौराहों पर गणपति बप्पा के अलग-अलग रूपों के दर्शन होंगे. कहीं भव्य झूमरों से सजा दरबार नजर आएगा तो कहीं क्लासिक अंदाज में बप्पा की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं. गणेश उत्सव के इन दिनों में पूरा शहर भक्ति और रोशनी से जगमगा रहा है. कोटा के रामपुरा स्थित नगर सेठ के भव्य पंडाल में गणेशोत्सव की अलौकिक सजावट देखते ही बनती है. पंडाल की छत पर जगमगाते शानदार और विशाल झूमर, मोतियों की लड़ियों की खूबसूरत सजावट और फूलों की अद्भुत छटा इस दरबार की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है. इस दिव्य और भव्य रोशनी से सजे पंडाल में विराजे बप्पा के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं.
अनंतपुरा के राजा-रानी की क्लासिक प्रतिमाएं खींच रहीं ध्यान: कोटा के अनंतपुरा स्थित कोटा-झालावाड़ रोड पर इस बार गणेश उत्सव की भव्य झलक देखने को मिल रही है. यहां ‘अनंतपुरा के राजा ओर रानी शिव-पार्वती’ की क्लासिक शैली में तैयार गणेश प्रतिमाएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं. रंग-बिरंगी रोशनी और सुंदर सजावट के बीच गुजरने वाले श्रद्धालु रुककर प्रतिमाओं के दर्शन कर रहे हैं. शाम होते ही यहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है.
रामपुरा के राजा के स्वागत में जगमगाया पूरा पंडाल: रामपुरा के राजा के स्वागत में सजा भव्य पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी से पूरा माहौल जगमगा उठा. गणपति बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने मोबाइल कैमरों में इस भव्य नजारे को कैद किया. चारों ओर जयकारों की गूंज और रोशनी के बीच रामपुरा के राजा का स्वागत देखते ही बन रहा था. शाम को जब आरती होती है तो मोबाइल कुछ इस तरह नजर आते हैं.
Add as Preferred Source on Google
600 साल पुराना खड़े गणेश जी मंदिर, देश में अनूठी प्रतिमा: कोटा का खड़े गणेश जी मंदिर देश के सबसे अनूठे और प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है. लगभग 600 साल पुराना यह मंदिर इसलिए बेहद प्रसिद्ध है क्योंकि यहां भगवान गणेश की प्रतिमा बैठी हुई या लेटी हुई मुद्रा में न होकर खड़ी हुई है, जो देश में अपने आप में अनूठी है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है, बप्पा उसे अवश्य पूरी करते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य और चंबल नदी के निकट स्थित होने के कारण यहां वर्षभर श्रद्धालुओं आते है .कैथूनीपोल के दादा गणेश जी का अनोखा श्रृंगार: कोटा के कैथूनीपोल में स्थित यह दादा गणेश जी का भव्य पंडाल है. यहां हर साल गणेशोत्सव के दौरान इस तरह की सुंदर और कलात्मक प्रतिमा स्थापित की जाती है और उत्सव के अलग-अलग दिनों में बप्पा का बेहद अनूठा और मनमोहक श्रृंगार किया जाता है. इस भव्य पंडाल के अलौकिक दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
पुरानी सब्जी मंडी में संत प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में बप्पा: कोटा की पुरानी सब्जी मंडी में प्राचीन गणेश मंदिर के बाहर सजे भव्य पंडाल में पूज्य संत प्रेमानंद महाराज जी के स्वरूप जैसी मनमोहक गणेश प्रतिमा विराजमान की गई है. फूलों की बेहद सुंदर और आकर्षक सजावट के बीच सजे इस अलौकिक दरबार में बप्पा के इस अनूठे रूप के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और अपनी हाजिरी लगा रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 16, 2026, 18:45 IST



