Entertainment

‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’, सनी देओल के सुपरहिट डायलॉग की ‘धुरंधर’ में मिली झलक, अब फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:August 30, 2026, 16:02 IST

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी फिल्मों ‘घायल’ और ‘घातक’ का रेफरेंस देख राजकुमार संतोषी खुश हुए. उन्होंने कहा, “एक फिल्ममेकर के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती. साथ ही उन्होंने इसके इस्तेमाल के सही गलत को लेकर भी रिएक्ट किया है.'घायल हूं, इसलिए घातक हूं', 'धुरंधर' के डायलॉग पर राजकुमार संतोषी क्या बोलेZoomफोटो साभार: बाएं- राजकुमार संतोषी (IMDb), दाएं- धुरंधर के एक सीन में रणवीर सिंह

फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की फिल्मों और उनके दमदार डायलॉग्स का असर आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलता है. ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है, और इन फिल्मों के कई डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं. ऐसे में जब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में उनकी चर्चित फिल्मों ‘घायल’ और ‘घातक’ का रेफरेंस देखने को मिला, तो यह राजकुमार संतोषी के लिए भी खास पल था.

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार कहते हुए सुनाई देता है, ‘घायल हूं, इसीलिए घातक हूं.’ आईएएनएस से खास बातचीत में राजकुमार संतोषी ने बताया है कि अपनी फिल्मों के इस रेफरेंस को देखकर उन्हें कैसा महसूस हुआ.

फिल्ममेकर के तौर पर होती है खुशीआईएएनएस से बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, “एक फिल्ममेकर के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती कि सालों बाद भी लोग उनके काम को याद रखें. मेरी फिल्मों के डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं. यह इस बात का सबूत है कि मैंने अपने करियर में अच्छा काम किया है. यह देख एक फिल्ममेकर के रूप में मुझे काफी संतोष मिला.”

धुरंधर पर राजकुमार संतोषी ने किया रिएक्ट‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के किरदार का डायलॉग ‘घायल हूं, इसीलिए घातक हूं’ को लेकर उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह सिर्फ एक डायलॉग का इस्तेमाल नहीं था, बल्कि मेरी फिल्मों की विरासत को आगे की पीढ़ी तक पहुंचाने वाला एक सम्मान भी था. मैं फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई देता हूं. आदित्य धर एक अच्छे फिल्ममेकर हैं और मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में भी इसी तरह अच्छी फिल्में बनाते रहें.”

फिल्म में सही तरीके से हुआ इस्तेमालसंतोषी ने कहा, ”हां, फिल्म में डायलॉग इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मुझे तुरंत मिल गई थी. मुझे इस बात की खुशी थी कि डायलॉग को फिल्म में सही तरीके से इस्तेमाल किया गया है.”

किस फिल्म का है ऑरिजनल डायलॉगराजकुमार संतोषी का सिनेमा में योगदान काफी खास रहा है. ‘घायल’ में सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों को एक ऐसी फिल्म दी, जिसने एक्शन और इमोशन दोनों को मजबूत तरीके से पेश किया. इसके बाद ‘दामिनी’ में उन्होंने सामाजिक मुद्दे को बेहद असरदार तरीके से पर्दे पर उतारा.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 30, 2026, 16:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj