छोटे से रोल में संजीदा शेख का बड़ा धमाका, पर्दे पर छाया एक्ट्रेस का खौफ, यश की मां बनकर जीता दिल

Last Updated:August 30, 2026, 00:00 IST
एक्ट्रेस संजीदा शेख ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ में छोटा मगर जबरदस्त रोल निभाया है. दर्शक उन्हें यश की मां के किरदार में काफी पसंद कर रहे हैं. एक्ट्रेस के निगेटिव किरदार का पर्दे पर एक अलग खौफ था, जिसे दर्शकों ने भी महसूस किया. उन्होंने अब दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार जताया है और किरदार पर दिल खोलकर बात की है.
ख़बरें फटाफट
संजीदा शेख का ‘टॉक्सिक’ में कैमियो है. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: एक्ट्रेस संजीदा शेख इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने शनिवार 29 अगस्त को फिल्म में अपने किरदार को मिल रही सराहना के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. एक्ट्रेस संजीदा शेख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने निभाए गए किरदार की कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए. इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि छोटे से किरदार दर्शकों में इतना प्रभाव डालेगा.
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक कलाकार के तौर अपने काम का सबसे मजेदार हिस्सा वो किरदार निभाना है, जो आपको चुनौती दें. फिल्म टॉक्सिक ने मुझे एक ऐसा अनोखा रोल निभाने का मौका दिया, जो मेरी असल जिंदगी से बहुत अलग है और शायद इसी वजह से मुझे इसे करने में बहुत मजा भी आया.’
लोगों के प्यार के लिए जताया आभारएक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म में छोटी सी मौजूदगी बड़ा प्रभाव डालेगी और दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिलेगा. उन्होंने लिखा, ‘बिना किसी उम्मीद के इस फिल्म में आई थी, लेकिन फिल्म में मेरी छोटी सी मौजूदगी को इतना प्यार मिलने से मैं बहुत खुश हूं. मेरे सफर में साथ देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया. मैं वादा करती हूं कि आगे भी ऐसे ही रोल करती रहूंगी जो सबको चौंकाते रहेंगे.’
निभाया है यश की मां का रोलएक्ट्रेस संजीदा शेख फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में एक विशेष कैमियो रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में उन्होंने अहम किरदार ‘राया’ (यश) और ‘गंगा’ (नयनतारा) की मां (कमला) का एक छोटा लेकिन विशेष कैमियो निभाया है. एक्ट्रेस ने फिल्म में भले ही छोटा-निगेटिव रोल निभाया हो, लेकिन दर्शकों के दिलों में गहरा प्रभाव छोड़ा है. हालांकि, टीजर से ही उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था और रिलीज के बाद भी उनके इस इंटेंस रोल की तारीफ हो रही है. गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 30, 2026, 00:00 IST



