जयपुर के एलिमेंट मॉल की 7वीं मंजिल से युवक ने क्यों लगाई छलांग? पुलिस कर रही छानबीन

Last Updated:September 07, 2026, 23:08 IST
Jaipur News : जयपुर के एलिमेंट मॉल से अभिनव राज ने कूदकर आत्महत्या कर ली. पत्नी से मनमुटाव के चलते अलग रहने की बात सामने आई है. पुलिस जांच जारी है. मॉल की पार्किंग का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है. फुटेज में अभिनव बाइक पार्क करने के बाद हेलमेट उतारते हुए दिखाई दे रहा है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर के एलिमेंट मॉल में युवक ने की आत्महत्या
जयपुर. जयपुर के एलिमेंट मॉल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अभिनव राज के रूप में हुई है. वह बनीपार्क स्थित एक निजी स्कूल का संचालक बताया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पत्नी से मनमुटाव के चलते अलग रहने की बात सामने आई है. सूचना मिलने के बाद चित्रकूट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.
पुलिस के अनुसार अभिनव राज बाइक से एलिमेंट मॉल पहुंचा था. उसने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की और हेलमेट उतारा. पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में अभिनव की गतिविधियां कैद हुई हैं. इसके बाद वह मॉल के अंदर गया और लिफ्ट से 7वीं मंजिल पर पहुंचा. यहां से उसने छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने पर मॉल में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए.
पत्नी से मनमुटाव की बात आई सामनेप्रारंभिक पुलिस जांच में अभिनव राज के पत्नी से मनमुटाव की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद के बाद अभिनव अलग रह रहा था. हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है. पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
CCTV फुटेज से घटनाक्रम जोड़ने की कोशिशमॉल की पार्किंग का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है. फुटेज में अभिनव बाइक पार्क करने के बाद हेलमेट उतारते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह मॉल की लिफ्ट से 7वीं मंजिल तक पहुंचा. पुलिस अब CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. आत्महत्या के पीछे की वजह और घटना से पहले अभिनव की गतिविधियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 07, 2026, 23:01 IST



