Rajasthan

जयपुर के जौहरी बाजार में 2 करोड़ की चोरी का खुलासा, गुजरात की महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद

Last Updated:October 18, 2026, 19:48 IST

Jaipur Theft Case: जयपुर के जौहरी बाजार इलाके में 15 अक्टूबर को जेमस्टोन कारोबारी के कीमती रत्न चोरी होने के मामले में पुलिस ने गुजरात की एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान एमरल्ड के 13 पैकेट चुराए थे. चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है. 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा.

ख़बरें फटाफट

जयपुर के जौहरी बाजार में 2 करोड़ की चोरी का खुलासा, गुजरात की महिला गिरफ्तारZoomजयपुर में 2 करोड़ के रत्न चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर के फेमस जौहरी बाजार इलाके से एक बहुत ही हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक शातिर चोर महिला ने जेमस्टोन कारोबारी के ई-रिक्शा से करीब दो करोड़ रुपए कीमत के कीमती रत्न और जेमस्टोन्स से भरे पैकेट चुरा लिए थे. इस बड़ी वारदात के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते 15 अक्टूबर को जौहरी बाजार क्षेत्र में हुई थी. एक जेमस्टोन कारोबारी अपने कीमती रत्नों के पैकेट लेकर ई-रिक्शा से सफर कर रहा था, उसी दौरान गुजरात की रहने वाली इस महिला ने बेहद चालाकी से ई-रिक्शा पर यात्रा करते वक्त कुल 13 पैकेट चुरा लिए. इन पैकेट्स में अलग-अलग किस्म के बेहद महंगे एमरल्ड (पन्ना) और अन्य बेशकीमती जेमस्टोन्स मौजूद थे. घटना के बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई थी और चोर की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था.

पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को दबोच लियाइस बड़े चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए जयपुर-उत्तर डीसीपी करण शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर दिए. आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला. खुफिया तंत्र की मदद से आखिरकार पुलिस शातिर महिला तक पहुंचने में कामयाब हो गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को दबोच लिया.

कानूनी प्रक्रिया का पालन किया पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी महिला की निशानदेही पर उसकी झुग्गी से चुराया हुआ सारा माल बरामद कर लिया है. पैकेट्स में रखे गए करोड़ों रुपए के बेशकीमती जेमस्टोन्स और एमरल्ड को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें महिला ने अपने ठिकाने पर छिपाकर रखा था. गुजरात की मूल निवासी इस महिला को पुलिस ने पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के साथ ‘बापर्दा’ गिरफ्तार किया है ताकि कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन किया जा सके.

बड़ी चोरी का खुलासा कुछ ही दिनों में हो गयाइस पूरे सफल ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी देते हुए जयपुर-उत्तर के डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के कारण इस चोरी का खुलासा कुछ ही दिनों में हो गया. पुलिस अब यह भी गहराई से जांच कर रही है कि इस चोरी में महिला के साथ कोई अन्य बड़ा गिरोह शामिल था या नहीं. इस बड़ी कार्रवाई के बाद जौहरी बाजार के व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है और राहत की सांस ली है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 18, 2026, 19:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj