जयपुर में बिक रही सबसे महंगी मिठाई, सोने और 9 रत्नों से तैयार ‘स्वर्ण प्रसादम’, 1 किलो की कीमत 1.11 लाख रुपये

Last Updated:November 04, 2026, 14:15 IST
Jaipur Most Expensive Sweets: दिवाली के मौके पर जयपुर में लग्जरी मिठाइयों का खास बाजार सजा है. यहां बिक रही ‘स्वर्ण प्रसादम’ मिठाई अपने शाही अंदाज और कीमत को लेकर चर्चा में है. 24 कैरेट सोने और नौ रत्नों से तैयार इस खास मिठाई के 9 पीस की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि एक किलो का भाव 1.11 लाख रुपये बताया जा रहा है. इसकी कीमत जानकर मिठाई प्रेमी भी हैरान हैं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में बिक रही देश की सबसे महंगी मिठाई
जयपुर. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों का बाजार सजने लगा है. बाजार में कहीं पारंपरिक मिठाइयों की खुशबू है तो कहीं शाही अंदाज में तैयार की गई खास मिठाइयां लोगों का ध्यान खींच रही हैं. लेकिन इस बार जयपुर में एक ऐसी मिठाई चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस मिठाई का नाम है ‘स्वर्ण प्रसादम’, जिसकी कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये प्रति किलो बताई जा रही है. यानी इतनी कीमत में एक अच्छा टू-व्हीलर खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि इस मिठाई को 24 कैरेट खाद्य सोने, केसर, चिलगोजे और आयुर्वेदिक स्वर्ण भस्म जैसी सामग्री से तैयार करने का दावा किया जा रहा है.
जयपुर के मिठाई बाजार में स्वर्ण प्रसादम अपनी कीमत और शाही बनावट को लेकर चर्चा में है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि एक किलो मिठाई खरीदने के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, इसका एक पीस करीब 3 हजार रुपये का पड़ता है. इसे खास तौर पर लग्जरी गिफ्टिंग और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. दुकान संचालक के मुताबिक, जयपुर के अलावा देश के बड़े मेट्रो शहरों से भी इस मिठाई के ऑर्डर मिल रहे हैं.
सोने के सिक्कों वाली मिठाई भी बाजार मेंदिवाली के मौके पर जयपुर का मिठाई बाजार सिर्फ स्वर्ण प्रसादम तक सीमित नहीं है. यहां सोने के सिक्कों वाली मिठाई भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस खास मिठाई के 9 पीस की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. मिठाई की सजावट और इसमें इस्तेमाल किए गए सोने के सिक्के इसे खास बनाते हैं. वहीं, नौ रत्नों से तैयार की गई मिठाई भी इस बार बाजार में अपनी अलग पहचान बना रही है.
शाही मिठाइयों से बढ़ा दिवाली बाजार का आकर्षणइस बार जयपुर में दिवाली की मिठाइयों में परंपरा के साथ लग्जरी का भी तड़का देखने को मिल रहा है. सोने और नौ रत्नों से सजी मिठाइयां खास तौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, जो त्योहार पर कुछ अलग और यादगार उपहार देना चाहते हैं. हालांकि, इन मिठाइयों की ऊंची कीमत इन्हें आम ग्राहकों की पहुंच से दूर रखती है, लेकिन खास गिफ्टिंग के लिए इनकी मांग बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है. कुल मिलाकर, इस दिवाली जयपुर का मिठाई बाजार स्वाद के साथ शाही चमक भी बिखेर रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 04, 2026, 14:12 IST



