जामिया प्रोटेस्ट: इकोनॉमिक्स कॉरिडोर पर छात्रों का कब्जा, विभागाध्यक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार, 3 सांसदों पर FIR

होमताजा खबरDelhi
जामिया: कॉमर्स कॉरिडोर पर छात्रों का कब्जा, पुलिस ने 3 सांसदों पर दर्ज की FIR
Last Updated:October 25, 2026, 21:09 IST
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन और कॉरिडोर पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है. इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष ने छात्रों पर बिल्डिंग खाली न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. आरोप है कि छात्रों के इस कब्जे की वजह से विभाग का कामकाज और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है. इस बीच, कैंपस में पहुंचे तीन सांसदों के खिलाफ भी दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी छात्रों पर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट पर कब्जा करने का आरोप लगा है. (Image: PTI)
Jamia Protest News: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी छात्रों पर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के कॉरिडोर पर कब्जा करने का आरोप लगा है. आरोप है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद छात्र बिल्डिंग खाली नहीं करने के लिए तैयार नहीं हैं. वहीं, इस मसले पर अब इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है. विभागाध्यक्ष का कहना है कि छात्रों के इस रुख की वजह से नकेवल डिपार्टमेंट का काम बाधित हो रहा है, बल्कि छात्राओं और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है. वहीं, जामिया कैंपस में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे 3 सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है.
सूत्रों के अनुसार, इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिर्जा अल्लिम बेग ने जामिया नगर थाना एसएचओ को शिकायत दी है. शिकायत में बताया गया है कि कुछ प्रदर्शनकारी छात्र बीते दिन से उस बिल्डिंग में मौजूद हैं, जहां पहली मंजिल पर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट चलता है. प्रोफेसर बेग का आरोप है कि छात्रों से डिपार्टमेंट और बिल्डिंग खाली करने की अपील की गई थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद विभागाध्यक्ष ने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि कॉरिडोर में प्रदर्शनकारी छात्रों की मौजूदी से विभाग का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है.
विभागाध्यक्ष ने छात्राओं और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. इसके अलावा, उन्होंने विभाग में रखी फाइलों, कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे सामान की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जाहिर की गई है. शिकायत में पुलिस से तत्काल जरूरी कदम उठाने और विभाग का कामकाज सामान्य कराने की मांग की गई है.
कैंपस पहुंचे 3 सांसदों के खिलाफ भी FIRइस पूरे मामले के बीच जामिया कैंपस में पहुंचे तीन सांसदों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, कैंपस की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है. जिन तीन सांसदों पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के अलावा सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम भी शामिल है. तीनों के खिलाफ ट्रेस पासिंग के तहत मामला दर्ज किया गया है.
About the AuthorFirst Published :
October 25, 2026, 20:49 IST



