जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, 500 यात्री एक साथ बैठकर कर सकेंगे ट्रेन का इंतजार; मिलेंगी ये सुविधाएं

Last Updated:November 06, 2026, 17:08 IST
Jodhpur News: त्योहारी सीजन में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ी राहत दी है. स्टेशन पर 500 यात्रियों की क्षमता वाला अस्थाई प्रतीक्षालय बनाया गया है, जहां बैठने के साथ पेयजल, बिजली और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.
जोधपुर. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए अस्थाई प्रतीक्षालय की व्यवस्था की है. स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर पार्सल कार्यालय के पास टेंट लगाकर कुर्सियां रखी गई हैं. इस व्यवस्था में एक साथ करीब पांच सौ यात्री बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे. अस्थाई प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पेयजल,बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी लगाए जाएंगे,ताकि ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी नहीं हो. रेलवे ने त्योहारों के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह अतिरिक्त व्यवस्था की है.
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अस्थाई प्रतीक्षालय का अवलोकन कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतीक्षालय में यात्रियों की जरूरत के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने विशेष रूप से मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाने के निर्देश दिए. साथ ही यात्रियों के बैठने और अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया. इस दौरान सीनियर डीसीएम हितेश यादव सहित अनेक अधिकारी डीआरएम के साथ रहे. त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचते हैं. ऐसे में प्लेटफॉर्म पर भीड़ और बैठने की जगह की कमी को देखते हुए यह अस्थाई प्रतीक्षालय उपयोगी साबित होगा. करीब पांच सौ यात्रियों की क्षमता वाली इस व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेन आने तक आराम से बैठने की सुविधा मिलेगी.
यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहतत्योहारी सीजन में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, कई यात्री ट्रेन के निर्धारित समय से काफी पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं, जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में अस्थाई प्रतीक्षालय बनने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर बैठने की परेशानी से राहत मिलेगी. खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह व्यवस्था सुविधाजनक रहेगी.
रेलवे अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर दिया जोररेलवे प्रशासन की ओर से प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. डीआरएम ने निर्देश दिए कि प्रतीक्षालय में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और बैठने की व्यवस्था सुचारू रखी जाए. साथ ही मोबाइल चार्जिंग पॉइंट सहित सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को स्टेशन पर किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 06, 2026, 17:08 IST



