‘टाइगर पर गोलियां चलीं तो दिल दहल गया’, फायरिंग घटना से दहलीं ईला अरुण, फिल्मी सितारों ने उठाई सुरक्षा की मांग

Last Updated:October 20, 2026, 22:02 IST
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग घटना ने फिल्मी सितारों को झकझोर दिया है. कई कलाकारों ने घटना पर चिंता और हैरानी जताई. अब ईला अरुण और राजेश्वरी सचदेव ने अपनी नाराजगी जताई है. ईला अरुण ने जैकी श्रॉफ और उनके परिवार के प्रति लगाव जताते हुए कहा कि टाइगर पर इस तरह का हमला दुखद है. राजेश्वरी सचदेव के अलावा राहुल रॉय और राकेश बेदी ने कलाकरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.
ख़बरें फटाफट
टाइगर श्रॉफ पर अटैक से नाराज हैं कई सितारे. (फोटो साभार: Instagram@llaarun)
नई दिल्ली: मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को भी हैरान कर दिया है. इस घटना पर सिंगर और एक्ट्रेस ईला अरुण और एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव ने अपना रिएक्शन दिया है. ईला अरुण ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग क्यों की गई. वहीं, राजेश्वरी सचदेव ने इस घटना को डराने वाला बताया. ईला अरुण ने टाइगर श्रॉफ से जुड़े इस मामले पर अपनी बात रखते हुए आईएएनएस से कहा, ‘टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग क्यों हुई, ये समझ नहीं आया. उनके पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ की हम सभी बहुत इज्जत करते हैं. उनके परिवार को, उनके बच्चों को हम सभी बहुत प्यार करते हैं. अगर बच्चों पर हमला होता है, तो दुख तो होता है.’
वहीं, राजेश्वरी सचदेव ने कहा कि उन्हें टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर मिली थी, जिसे सुनकर वह चौंक गई थीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे खबर मिली थी कि टाइगर श्रॉफ पर अटैक हुआ है, जो सच में चौंकाने वाला था. ये डर की बात है. जहां बच्चे खेलते-कूदते हैं, वहां पर सरेआम ऐसी घटना होना, वाकई डरावना है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है.’ इससे पहले रितुपर्णा सेनगुप्ता, राहुल रॉय और राकेश बेदी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग को चिंताजनक बताया था. रितुपूर्णा ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उम्मीद करती हूं कि टाइगर अब सुरक्षित होंगे. सेलिब्रिटी होने के साथ-साथ हमें बहुत सी बातों से अलर्ट रहने की भी जरूरत है. हम लोगों को अपने काम के साथ-साथ कड़ी सिक्योरिटी की भी जरूरत है क्योंकि सभी लोगों की हमारे ऊपर नजर रहती है. इसलिए मैं चाहती हूं कि हम लोग थोड़ा अलर्ट रहकर सिक्योरिटी का ध्यान दें. सरकार को इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.’
राकेश बेदी ने हालात पर जताया दुखएक्टर राहुल रॉय ने कलाकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, ‘पुलिस को टाइगर श्रॉफ और पुराने सारे मामलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर देनी चाहिए. ऐसा नहीं है कि हमारी पुलिस या बॉडीगार्ड काम नहीं कर रहे हैं लेकिन इस तरह की घटना दोबारा न हो इसलिए सिक्योरिटी को थोड़ा टाइट करना चाहिए.’ एक्टर राकेश बेदी ने कहा, ‘टाइगर के साथ जो कुछ भी हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था. अगर इस तरह की वारदातें होती रहेंगी, तो कोई कैसे काम कर सकेगा. हम एक्टर्स के लिए सिक्योरिटी बहुत जरूरी है क्योंकि आप लोग देखिए कि टाइगर श्रॉफ पर ऐसे खुलेआम आकर गोली चला दी गई. टाइगर के पिता जैकी बहुत अच्छे इंसान हैं और उनके बेटे के साथ अगर ऐसे होगा, तो हम सभी के लिए यह बेहद गंभीर है.’
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 20, 2026, 22:02 IST



