Sports

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, जोस बटलर के नाम विश्व कीर्तिमान

नई दिल्ली. टी-20 क्रिकेट का मंच हमेशा से ही आतिशी बल्लेबाजी, गगनचुंबी छक्कों और रोमांच के लिए जाना जाता है. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की सबसे बड़ी पहचान होती है बोर्ड पर तेजी से रन टांगना. जब बात टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गजों की आती है, तो क्रिकेट की दुनिया के कई महारथियों के चेहरे आंखों के सामने तैरने लगते हैं. इस ऐतिहासिक दौड़ की कहानी अब एक ऐसे बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है, जहां सालों पुराना ‘क्रिकेट के बॉस’ का साम्राज्य ढह चुका है और एक नया ‘इंग्लिश किंग’ रन-मशीन बनकर सबसे ऊपर काबिज हो गया है. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में आइए जानते हैं.

टी-20 क्रिकेट की बात हो और ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल (Chris Gayle) का ज़िक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं. 2005 से 2022 के बीच अपने 17 साल के शानदार करियर में गेल ने दुनिया भर की अनगिनत लीग्स और वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए टी-20 क्रिकेट का चेहरा ही बदल दिया. गेल ने 463 मैचों की 455 पारियों में 36.22 के दमदार औसत और 144.75 के स्ट्राइक रेट से कुल 14,562 रन बनाए. उनके इस विशाल आंकड़ों में 22 शतक शामिल हैं, जिसमें नाबाद 175 रनों की वो ऐतिहासिक पारी भी है, जिसे आज भी टी-20 का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर माना जाता है. गेल ने अपने बल्ले से 1,132 चौके और रिकॉर्ड तोड़ 1,056 छक्के जड़े. लंबे समय तक उनका यह मुकाम अजेय लग रहा था, लेकिन खेल में कोई भी रिकॉर्ड अटूट नहीं होता. गेल वर्तमान में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

दुनिया के 5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन.

एलेक्स हेल्स का तूफानी सफरक्रिस गेल की बादशाहत को चुनौती देने के लिए इंग्लैंड से एक तूफानी सलामी बल्लेबाज उभरा एलेक्स हेल्स (Alex Hales). हेल्स ने 2009 से 2026 के लंबे सफ़र में दुनिया के हर कोने में जाकर अपनी बल्लेबाज़ी का परचम लहराया. 537 मैचों की 531 पारियों में हेल्स ने 145.81 की स्ट्राइक रेट और 29.69 के औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 14,581 रन बटोरे. उन्होंने गेल के रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम 7 शतक, 93 अर्धशतक और 1,567 चौकों के साथ 604 गगनचुंबी छक्के दर्ज किए. हेल्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

डेविड वार्नर की निरंतरता और दबदबाइसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (Davi Warner) भी इस ऐतिहासिक रेस में पीछे नहीं रहे. वार्नर ने 2007 से 2026 के बीच 439 मैचों की 438 पारियों में मैदान पर कदम रखा और 37.29 के शानदार औसत से 14,284 रन बनाए. 140.77 की स्ट्राइक रेट से खेलने वाले वार्नर ने अपने खाते में 10 शतक और टी-२० इतिहास में सबसे ज्यादा 118 अर्धशतक जोड़े. उन्होंने 1,464 चौके और 505 छक्के लगाकर हमेशा विरोधी गेंदबाजों के दिलों में खौफ बनाए रखा. वॉर्नर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.

कायरन पोलार्ड का रिकॉर्डलेकिन टी-20 के महान ऑलराउंडर का ज़िक्र आते ही दिमाग में सिर्फ एक नाम चमकता है कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard). वेस्टइंडीज़ के इस बाहुबली खिलाड़ी ने 2006 से लेकर 2026 तक टी-20 क्रिकेट में वो मुकाम हासिल किया, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं. पोलार्ड ने अपने करियर में 754 मैच खेले जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक अद्भुत कीर्तिमान है. 671 पारियों में 198 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 31.71 के औसत और 150.92 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से ठीक 14,999 रन बनाए. पोलार्ड के नाम 2 शतक, 71 अर्धशतक, 939 चौके और 1,013 छक्के दर्ज हैं. 15,000 रनों के ऐतिहासिक आंकड़े से महज 1 रन दूर खड़े पोलार्ड ने ऑलराउंडर के रूप में टी-20 क्रिकेट में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है.पोलार्ड सिर्फ एक रन से दूसरे नंबर पर हैं.

जोस बटलर टी-20 के नए ‘किंग’लेकिन जब पोलार्ड 15 हजारवें रन की चौखट पर ठिठके, तभी इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने इतिहास रच दिया. 2009 से शुरू हुए अपने सफर में बटलर ने 2026 तक आते-आते टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा शिखर फतह कर लिया. 528 मैचों की 497 पारियों में 74 बार नाबाद रहते हुए बटलर ने पूरे 15,000 रन पूरे किए और टी-20 करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए. 35.46 के शानदार औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 9 शतक और 107 अर्धशतक जमाए. उनके बल्ले से निकले 1,363 चौके और 659 छक्के इस बात की गवाही देते हैं कि उन्होंने टी-20 की इस सबसे बड़ी दौड़ को कितनी महारत के साथ जीता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj