Gambhir on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी से कौन सा बदला ले रहे गौतम गंभीर? पहले तीनों मैच में बाहर बिठाया अब बोले- उसे और इंतजार करना होगा

होमखेलक्रिकेट
वैभव से कौन सा बदला ले रहे गंभीर? तीनों मैच में बाहर बिठाया अब बोले इंतजार करो
Last Updated:September 18, 2026, 09:15 IST
Gautam Gambhir on Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपनी बारी के लिए और इंतजार करना होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने और क्या कहा चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं.गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को मौकों का इंतजार करना होगा.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज तो खत्म हो गई, लेकिन वैभव सूर्यवंशी सिर्फ सीट गर्म करते रह गए. 15 साल के इस उभरते सुपरस्टार को एक भी मैच में मौका नहीं मिला. अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे कई फैंस ने बताया कि वो सिर्फ वैभव की बैटिंग देखने ही टिकट खरीदकर आए थे, लेकिन सभी को निराशा ही हाथ लगी. इस बारे में जब हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया- वैभव को अभी इंतजार करना होगा.
वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त फॉर्म में इस सीरीज में आए थे. वह जिम्बाब्वे दौरे पर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे थे और उन्होंने 196.10 के शानदार स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए थे फिर भी जब संजू सैमसन टीम में वापस आए तो 15 साल के वैभव को बाहर बैठना पड़ा. गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:
चाहे खिलाड़ी 15 साल का हो या 30 साल का आपको मौके का इंतजार करना ही पड़ता है. वैभव को भी अभी इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है. वह क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी कई सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें नए प्लेयर्स से पहले मौका मिलेगा. वैभव को जब भी खिलाया जाएगा, लंबे समय तक मौका मिलेगा.
गंभीर के रहते नहीं खेल पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि जब इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर करना उनके कोचिंग करियर का सबसे मुश्किल फैसला था, लेकिन उनकी सोच हमेशा उसी कॉम्बिनेशन पर वापस जाने की थी, जिसने टीम को T20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की थी.
सीरीज में कैसा रहा संजू सैमसन का प्रदर्शन?विकेटकीपर बैटर ने तीन मैचों में कुल 117 रन बनाए. संजू सैमसन मौजूदा पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे. वह सिर्फ 10 रन ही बना पाए. दूसरे टी-20 मैच में 22 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली थी. बीती रात खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में 35 गेंद में 50 रन बनाते हुए सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया और टी-20 इंटरनेशनल करियर में अपने 9,000 रन भी पूरे किए. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें कम से कम जापान T20I या एशियन गेम्स के दौरान प्लेइंग इलेवन में मौका मिले.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 18, 2026, 09:15 IST



