Entertainment

‘टॉक्सिक’ से टक्कर के बावजूद जारी है ‘इरुमुडी’ का कहर, नाग चैतन्य ने फिल्म को मारी ठोकर, मेकर्स के लिए बनी जैकपॉट

Last Updated:August 31, 2026, 10:16 IST

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भले ही ऑडियंस से कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद फिल्म धुंआधार कमाई कर रही है. यश की इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इस बीच एक और तेलुगु फिल्म ने धमाल मचा रखा है जिसका नाम ‘इरुमुडी’ है.

नई दिल्ली. रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म 10 दिन पहले रिलीज हुई थी और इसकी धुंधाधार कमाई जारी है. रवि तेजा की फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में जमकर कमाई कर रही है. 10 दिन में फिल्म ने 150 करोड़ के क्लब में शानदार कमाई कर ली है.

यश की ‘टॉक्सिक’ से कोई फिल्म टक्कर लेने को तैयार नहीं थी. ऐसे में ‘इरुमुडी’ चुपके से रिलीज हुई औऱ शानदार कमाई करने में सफल भी रही. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और मेकर्स के लिए जैकपॉट साबित होते दिख रही है.

बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि ‘इरुमुडी’ के लिए रवि तेजा पहली पसंद नहीं थे. सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि इस फिल्म के लिए पहले दो अन्य कलाकारों को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था.

Add as Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि ‘इरुमुडी’ पहले गोपीचंद और नाग चैतन्य को ऑफर हुई थी. इन दोनों सुपरस्टार्स ने फिल्म ठुकरा दी जिसके बाद मेकर्स ने रवि तेजा को कास्ट किया. नाग चैतन्य के फिल्म ठुकराने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है.

बताया जाता है कि निर्देशक शिव निर्वाण ने सबसे पहले कहानी नाग चैतन्य को सुनाई थी. उन्हें स्क्रिप्ट पसंद भी आई, लेकिन पिता का किरदार उन्हें अपने लिए सही नहीं लगा और उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. वो इतनी कम उम्र में पिता के रोल में टाइपकास्ट नहीं होना चाहते हैं.

इसके बाद गोपीचंद के नाम की भी चर्चा हुई. हालांकि, दोनों कलाकारों के फिल्म छोड़ने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ नेटिजेंस का मानना है कि अगर ये दोनों कलाकार फिल्म करते तो शायद इसका परिणाम अलग होता.

‘इरुमुडी’ देखने के बाद कुछ दर्शकों का कहना है कि एक्टर ने जिस तरह से फिल्म में किरदार अदा किया वो काबिल-ए-तारीफ है. लोगों का कहना है कि रवि तेजा ने जिस तरह से फिल्म में रोल अदा किया है, वैसा शायद ही कोई कर सकता है.

फिल्म की कमाई भी लगातार मजबूत बनी हुई है. रिलीज के पहले सप्ताह में ‘इरुमुडी’ ने कथित तौर पर 140 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो इसके 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 31, 2026, 10:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj